Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केलांग में आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्‍टीट्यूड मेडिसन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखी • 22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़? • कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

October 13, 2026 06:58 AM

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 12 अक्टूबर, 2026 को जापान में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में 27 पदक (6 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य) जीतने वाले रक्षा बलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारतीय सेना के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी भी उपस्थित थे। तीनों सेनाओं के कुल 92 खिलाड़ियों ने 19 स्पर्धाओं में भाग लिया और भारत को चौथा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय दल ने कुल 85 पदक (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) जीते हैं।

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने उनकी सफलता का श्रेय अनुशासन, कड़ी मेहनत, टीम भावना और खेल उत्कृष्टता को दिया। उन्होंने कहा कि पदक जीतने के सफर में अपार समर्पण, सुबह-सुबह का प्रशिक्षण, जिम सत्र, इस दौरान लगने वाली चोटें, उन चोटों से मिले आराम और निरंतर प्रयास शामिल होते हैं। इसके साथ ही, यूनिट के कर्तव्यों और खेल की तैयारियों के बीच संतुलन बनाए रखना और परिवार से दूर रहना भी जरूरी होता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के बावजूद जीत हासिल न कर पाने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि असल हार तो हार मान लेने में होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी ने किसी न किसी रूप में देश और रक्षा बलों का गौरव बढ़ाया है। सेना के खिलाड़ियों की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

रक्षा मंत्री ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने, उनकी क्षमता को निखारने, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करने तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मिशन ओलंपिक विंग द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षकों, सहायक कर्मचारियों, फिजियोथेरेपिस्टों, पोषण विशेषज्ञों और खिलाड़ियों के परिवारों के योगदान को भी स्वीकार किया और इस बात पर जोर दिया कि कोई भी चैंपियन अकेले नहीं बनता।

श्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की भारत के खेल परितंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें बुनियादी ढांचे, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसरों पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भागीदारी बढ़ाना नहीं है, बल्कि भारत को वैश्विक खेल जगत में एक अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

भारतीय खेलों में सेनाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर जोर देते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा बलों ने लगातार ऐसे एथलीट तैयार किए हैं जो न केवल अपनी शारीरिक क्षमता से बल्कि अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने लक्ष्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भी प्रतिष्ठित हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए एक केंद्रित और व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया और प्रशिक्षकों एवं सहायक कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन पूरे समर्पण और व्यावसायिकता के साथ करते रहें। उन्होंने उनसे उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

2026 एशियाई खेलों में सेना के भाग लेने वाले एथलीट

सेना के एथलीटों ने भारत के कुल पदक तालिका में 32 प्रतिशत और स्वर्ण पदकों में 28.57 प्रतिशत का योगदान दिया। इनमें नायब सूबेदार नीरू ढांडा प्रमुख हैं, जिन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। नीरू ढांडा खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट (दौड़, कूद और फेंक की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला खिलाड़ी) बने। हवलदार सावन बरवाल ने 2:11:37 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की मैराथन में रजत पदक जीता और एशियाई खेलों में मैराथन पदक के लिए भारत का 44 साल का इंतजार समाप्त किया। नायब सूबेदार सर्वेश कुशारे ने भी 56 साल के अंतराल के बाद पुरुषों की ऊंची कूद में ऐतिहासिक पदक हासिल किया।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss