Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की • रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026 • दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

सोशल वेलफेयर

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया

October 14, 2026 05:54 AM

एनसीपीसीआर ने वर्ष 2025-26 के दौरान 7,000 से अधिक फाइलों का निस्तारण किया; वर्ष 2026-27 में 10,000 से अधिक फाइलों के निस्तारण का लक्ष्य

बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार संबंधी सामग्री (सीएसईएएम) का सक्रिय रूप से पता लगाने के लिए एआई-आधारित उपकरण के विकास में तेजी लाई जाए — श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने शिकायतों को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निपटाने का निर्देश दिया
 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने 13 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कार्यालय का दौरा किया। यह दौरा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चल रहा है। उन्होंने जनपथ स्थित चंद्रलोक भवन में एनसीपीसीआर के कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेख प्रबंधन की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी भौतिक फाइलों का डिजिटलीकरण किया जाना चाहिए और केवल उन्हीं फाइलों को हार्ड कॉपी के रूप में सुरक्षित रखा जाना चाहिए, जिन्हें संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने अनुपयोगी अभिलेखों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यालय अधिक व्यवस्थित होगा, बल्कि अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध होगा, जिसका उपयोग अन्य उपयोगी कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को बताया गया कि एनसीपीसीआर ने वर्ष 2025-26 के दौरान 5.3 लाख से अधिक पृष्ठों को स्कैन करके 7,000 से अधिक फाइलों का निस्तारण किया। वर्ष 2026-27 के लिए आयोग ने 8 लाख से अधिक पृष्ठों को स्कैन करने और 10,000 से अधिक फाइलों का निस्तारण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मंत्री ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को कुशल और त्वरित बनाने के लिए 31 दिसंबर, 2026 तक सभी लंबित फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया।

मंत्री ने एनसीपीसीआर के कर्मचारियों से बातचीत की और उनके कार्यक्षेत्र तथा योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यालय के सामान्य रखरखाव और स्वच्छता की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के बाद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर के अध्यक्ष श्री वी. प्रेम चंद और सदस्य सचिव डॉ. संजीव शर्मा के साथ बैठक कर आयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की। अध्यक्ष ने मंत्री को प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए सोशल मीडिया संबंधी दिशानिर्देश विकसित करने के आयोग के प्रयासों से अवगत कराया।

मंत्री को यह भी बताया गया कि एनसीपीसीआर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सहयोग से इंटरनेट पर प्रसारित होने वाली बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार संबंधी सामग्री (सीएसईएएम) का सक्रिय रूप से पता लगाने के लिए एक एआई-आधारित उपकरण विकसित कर रहा है। मंत्री ने कहा कि इन दोनों पहलों को शीघ्रता से लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निपटाया जाए। माननीय प्रधानमंत्री के इस कथन का उल्लेख करते हुए कि “एक प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है,” उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान

फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान

9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 मनाया जाएगा, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ होगा

9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 मनाया जाएगा, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ होगा

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए

हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की

महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss