Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

चंडीगढ़

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

October 15, 2026 07:05 AM

वेब पोर्टल https://demography.mha.gov.in पर उपलब्ध और पूरी तरह चालू; आम जनता के इस्तेमाल, हितधारकों द्वारा जानकारी देने और डेटा से जुड़े संवाद के लिए शुरू किया पोर्टल

यह पोर्टल केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों, एनजीओ/संस्थाओं और व्यक्तियों को अप्राकृतिक डेमोग्राफिक परिवर्तनों, उनके कारणों तथा इन परिवर्तनों के अंतर्निहित कारकों पर इनपुट देने की सुविधा प्रदान करता है

ये इनपुट समिति को डेमोग्राफिक परिवर्तनों के कारणों के विश्लेषण और पहचान में मदद करेंगे तथा अवैध घुसपैठियों की कानूनी, निष्पक्ष और समयबद्ध पहचान, हिरासत और निर्वासन के लिए सुव्यवस्थित प्रणाली की अनुशंसा करने में सहायता करेंगे
 
डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति (HLCDC) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया।

यह वेब पोर्टल https://demography.mha.gov.in पर उपलब्ध है और पूरी तरह से चालू है। इसे आम जनता के इस्तेमाल, हितधारकों की तरफ से जानकारी दिए जाने और डेटा से जुड़े संवाद के लिए शुरू किया गया है।

यह पोर्टल केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों/संस्थाओं और व्यक्तियों को अप्राकृतिक डेमोग्राफिक परिवर्तनों, उनके कारणों तथा इन परिवर्तनों के अंतर्निहित कारकों, बसावट के असामान्य पैटर्न आदि पर इनपुट/डेटा/जानकारी देने की सुविधा प्रदान करता है।

ये इनपुट समिति को डेमोग्राफिक परिवर्तनों के कारणों का विश्लेषण और पहचान करने में मदद करेंगे तथा देश में रह रहे अवैध घुसपैठियों की कानूनी, निष्पक्ष और समयबद्ध पहचान, उनकी हिरासत और उनके निर्वासन के लिए एक सुव्यवस्थित एवं स्थायी परिचालन प्रणाली (permanent operational system) की अनुशंसा करने में सहायता करेंगे।

गृह मंत्रालय (MHA) ने 26 मई 2026 को समिति का औपचारिक गठन किया था।

समिति का कार्यक्षेत्र निम्नांकित हैं :-

i) अवैध घुसपैठ सहित डेमोग्राफिक परिवर्तनों से उत्पन्न चुनौतियों पर व्यापक विचार करना।

ii) ऐसे डेमोग्राफिक परिवर्तनों के संभावित कारणों का अध्ययन करना, जैसे प्रजनन दर में भिन्नता, सीमा पार आवागमन (अवैध घुसपैठ सहित), आर्थिक अवसर तथा अन्य सामाजिक-पर्यावरणीय कारक।

iii) इन परिवर्तनों के अंतर्निहित कारकों की पहचान करना, जिनमें अवैध घुसपैठ, बसावट के असामान्य पैटर्न और नियोजित प्रवास शामिल हैं।

iv) धार्मिक या सामाजिक समुदायों के स्तर पर जनसंख्या में संरचनात्मक परिवर्तनों का विश्लेषण करना, विशेषकर उन परिवर्तनों का जो एकसमान प्रवृत्तियों से अलग हों।

v) देश में रह रहे अवैध आप्रवासियों की कानूनी, निष्पक्ष और समयबद्ध पहचान, उनकी हिरासत तथा उनके निर्वासन के लिए एक सुव्यवस्थित एवं स्थायी परिचालन प्रणाली की सिफारिश करना।

vi) सीमा प्रबंधन, जनसंख्या स्थिरीकरण और पहचान की प्रणालियों को मजबूत करने तथा ऐसी प्रवृत्तियों की निरंतर निगरानी के लिए उपयुक्त संस्थागत तंत्र की सिफारिश करना।

vii) अवैध घुसपैठ और इससे उत्पन्न डेमोग्राफिक असंतुलन से संबंधित मामलों में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाने हेतु एक व्यापक नीतिगत ढांचे का प्रस्ताव देना।

viii) समिति अवैध घुसपैठ सहित डेमोग्राफिक परिवर्तनों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए किसी अन्य उपयुक्त उपाय का भी सुझाव दे सकती है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss