Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

चंडीगढ़

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

October 15, 2026 07:06 AM

कैंसर से जीवन बचाने के लिए जागरूकता, शीघ्र पहचान और समय पर उपचार महत्वपूर्ण हैं: उपराष्ट्रपति

कैंसर उपचार सुविधाओं का विस्तार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मरीजों के और करीब ला रहा है: उपराष्ट्रपति
 
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, लेखिका और भारतीय रेल यातायात सेवा की पूर्व अधिकारी डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया।

सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने इस पुस्तक को नृत्य और आनंद की कहानी से कहीं बढ़कर बताया। उन्होंने कहा कि यह जुनून, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने से मिलने वाली असाधारण शक्ति का प्रेरणादायक वृत्तांत है।

डॉ. आनंदा शंकर जयंती की कैंसर से संघर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक केवल कैंसर के बारे में नहीं, बल्कि कैंसर से आगे बढ़कर जीवन को नए दृष्टिकोण से जीने की कहानी है। उन्होंने कहा कि गहराई से विकसित किया गया जुनून जीवन के सबसे कठिन क्षणों में संबल बन सकता है और विपरीत परिस्थितियों को स्वयं को पहचानने तथा अपनी क्षमताओं को समझने के अवसर में बदलने में मदद कर सकता है।

पुस्तक के इस संदेश का उल्लेख करते हुए कि ‘DANCER’ के ‘D’ ने लेखिका को ‘CANCER’ के ‘C’ पर विजय पाने में मदद की, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि वर्षों के अनुशासन, निरंतर सीखने और समर्पण से निखरा नृत्य, जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करने में डॉ. आनंदा की सबसे बड़ी ताकत बन गया।

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसी पहलों के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, जन-जागरूकता और बीमारियों की शीघ्र जांच को सुदृढ़ बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों में कैंसर देखभाल सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को उनके निकट ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध हो रहा है। इसके तहत 700 से अधिक जिला क्लीनिक और 500 डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि 19 राज्य कैंसर संस्थानों और 20 तृतीयक कैंसर देखभाल केंद्रों को संचालन के लिए मंजूरी दी गई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवरेज और फरवरी 2026 में शुरू किए गए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी उल्लेख किया। इस अभियान का उद्देश्य लगभग 1.2 करोड़ किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। अब तक 50 लाख से अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

डॉ. आनंदा के अनुभव से सीख लेने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रत्येक असफलता सीखने, आत्मचिंतन करने और नए संकल्प के साथ फिर से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कैंसर और अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों से निराश न होने का आग्रह किया तथा साहस और सकारात्मक सोच के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, शीघ्र पहचान और समय पर उपचार से जीवन बचाया जा सकता है।

उपराष्ट्रपति ने कैंसर मरीजों की सहायता में परिवारों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि मरीज के जीवन के सबसे कठिन दौर में परिवार उन्हें भावनात्मक संबल, प्रोत्साहन और देखभाल प्रदान करते हैं। इस दौरान परिवारों को अक्सर व्यक्तिगत और आर्थिक स्तर पर भी बड़े त्याग करने पड़ते हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिभा एक वरदान है, लेकिन निरंतर सीखने, अभ्यास और समर्पण के माध्यम से ही इसे उत्कृष्टता में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जुनून कोई विलासिता नहीं, बल्कि शक्ति का स्रोत है। सामान्य परिस्थितियों में विकसित की गई क्षमताएं और रुचियां असाधारण चुनौतियों का सामना करते समय अमूल्य संबल बन सकती हैं।

डॉ. आनंदा शंकर जयंती को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि ‘डांसिंग विद जॉय’ युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित करेगी, अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी तथा पाठकों को यह संदेश देगी कि जीवन जिस भी लय में आगे बढ़े, उसका सामना साहस, गरिमा और आनंद के साथ किया जा सकता है।

इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा, उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. पी. रघु राम और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में चिकित्सकों, कैंसर विशेषज्ञों और कैंसर से उबर चुके लोगों ने भी भाग लिया।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss