Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026

October 16, 2026 06:18 AM

🔴 मेष राशि

गृहस्थ जीवन में सुख-शान्ति का अनुभव करेंगे। गुरु आपका मनोबल बढ़ा सकते हैं। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिये दिन अनुकूल है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी गम्भीरतापूर्वक विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

🟢 वृषभ राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। प्रभावशाली लोगों से समस्या हो सकती है। बीमार लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। दोस्तों से अपनी सारी बातें व्यक्त न करें। लोग आपकी भावनाओं का मजाक बना सकते हैं।

🟡 मिथुन राशि

नया व्यवसाय आरम्भ कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। धन की समस्या दूर होने की सम्भावना है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाये रखें। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें।

🔵 कर्क राशि

व्यवसाय में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी प्रतिभा का सार्थक प्रयोग कर पायेंगे। परिजनों के बीच में प्रशंसा होगी। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

🟠 सिंह राशि

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता देरी से मिल सकती है। पिता की कोई बात बच्चों को बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपरिचित लोगों के समक्ष भावनाओं को संयमित रखें। असन्तुलित खानपान के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

🟣 कन्या राशि

अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। नया घर खरीदने का विचार बनायेंगे। नयी जानकारियाँ प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नम्रता बनाये रखें।

 🩷 तुला राशि

लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ आप कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। यात्राओं में परेशानी होगी।

 🦂 वृश्चिक राशि

आज आप घर पर अच्छा समय बितायेंगे। लोग आपकी सरलता का लाभ उठा सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। कारोबार में नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है।

 🏹 धनु राशि

आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा सुधार होगा। किसी महत्त्वपूर्ण प्रकल्प में आप धन निवेश कर सकते हैं। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। कारोबार में लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता का अनुभव करेंगे।

 🐊 मकर राशि

कार्यक्षेत्र में आपका काम में मन नहीं लगेगा। समय कुछ मिला-जुला रहने वाला है। धन कमाने के अवसरों को चूक सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। दाम्पत्य सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे।

 🌊 कुंभ राशि

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको मित्रों का काफी अच्छा लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आप नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

🐟 मीन राशि

नयी नौकरी ढूँढ़ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभायेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। निकट सम्बन्धियों से आपको मिलना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर आप अधिक ध्यान न दें। विरोधियों से छुटकारा मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss