Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

हरियाणा

Latest News from Haryana October 2026

October 16, 2026 06:58 AM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात

शहरी विकास के साथ जीवन की गुणवत्ता और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने पर चर्चा

पर्यावरण प्रौद्योगिकी और सतत शहरी विकास पर कई निवेशकों से मुख्यमंत्री ने की बात

ट्रीटेड वॉटर, अपशिष्ट जल का उद्योग और अन्य कार्य के लिए करने की भी मुख्यमंत्री ने समझी प्रणाली

फ्रॉड मोबाइल कॉल, हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट के साथ कार्य करने लिए स्वीडन के निवेशकों को किया आमंत्रित

चंडीगढ़ 15 अक्टूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई प्रमुख निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ सीधी मुलाकातें कीं। बैठकों में शहरी विकास के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं को और मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की शहरी प्राथमिकताओं के अनुरूप ‘सिंबियोसिटी’ (Symbiocity) अप्रोच की तर्ज पर कार्य करने पर मंथन किया। इस दृष्टिकोण के अंतर्गत शहरों को एकीकृत, टिकाऊ और नागरिक-केंद्रित तरीके से विकसित करने पर जोर दिया गया।

बैठकों में संचार, पब्लिक अफेयर्स और नीतिगत पैरवी (पॉलिसी एडवोकेसी) से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रौद्योगिकी और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में कार्यरत कई निवेशकों से बातचीत की।

विशेष रूप से ट्रीटेड वॉटर और अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग को उद्योग एवं अन्य कार्यों के लिए अपनाने की स्वीडिश प्रणाली को मुख्यमंत्री ने विस्तार से समझा। कचरे के निस्तारण, जैविक कचरे के उपयोग और रीसाइक्लिंग की आधुनिक प्रक्रियाओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। इन क्षेत्रों में स्वीडन की उन्नत तकनीक और अनुभव को हरियाणा में लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने फ्रॉड मोबाइल कॉल की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट के साथ सहयोग करने हेतु स्वीडन के निवेशकों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से राज्य को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वीडन की उन्नत तकनीक, सतत विकास मॉडल और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण हरियाणा के शहरी एवं पर्यावरणीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे निवेशकों से मिले और उन्हें हरियाणा में निवेश करने तथा तकनीकी साझेदारी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss