Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026

October 17, 2026 05:37 AM

🔴 मेष राशि

कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है। युवा अपने करियर को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं।

🟢 वृषभ राशि

व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे।

🟡 मिथुन राशि

घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी। मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनन्द लेंगे।

🔵 कर्क राशि

आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। अधिक मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी।

🟠 सिंह राशि

आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी, वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

🟣 कन्या राशि

आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको सहायता मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
 
 🩷 तुला राशि

आज आपके मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

 🦂 वृश्चिक राशि

आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता आप पर अविश्वास जतायेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।

 🏹 धनु राशि

आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें, वरना सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

 🐊 मकर राशि

युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिये लोन लेना पड़ सकता है।

 🌊 कुंभ राशि

रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये आप प्रेरित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।

🐟 मीन राशि

विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या होगी। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्त्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss