Friday, October 23, 2026
BREAKING
• भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए • भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा • भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 अक्तूबर, 2026 • शांति की बाज़ी: क्या भारत ही बनेगा दुनिया की आख़िरी उम्मीद? • भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया • भारतीय वायु सेना 21 अक्टूबर, 2026 को मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियों के विकास संबंधी रोडमैप पर रक्षा उद्योग जगत के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी • एनएफडीसी–एनएफएआई पुणे में फिल्म निर्माता ऋत्विक घटक की विविधतापूर्ण सिनेमाई विरासत की एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करने वाला चार दिवसीय 'ऋत्विक घटक फिल्म महोत्सव' आयोजित करेगा

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 अक्तूबर, 2026

October 23, 2026 07:02 AM

🔴 मेष राशि

जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी सहयोगात्मक रहेगा। विद्यार्थी कम मेहनत के बावजूद उत्तम परिणाम प्राप्त कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। शाम के समय पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

🟢 वृषभ राशि

आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। जल्दबाजी में नये काम शुरू न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

🟡 मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी। आप लोगों के छिपे हुये मनोभावों को समझ लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयापन बढ़ेगा। छात्रों के लिये दिन शुभ नहीं है। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियाँ बढ़ेंगी।

🔵 कर्क राशि

पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। शाम को पेट दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। साहित्य के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

🟠 सिंह राशि

जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। धन कमाने के नये अवसर मिलेंगे।

🟣 कन्या राशि

आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्चपद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी।
 
 🩷 तुला राशि

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। पैर की नसों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। शाम के समय घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं।

 🦂 वृश्चिक राशि

दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। घर की आन्तरिक सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। बाहर का भोजन करने से बचें।

 🏹 धनु राशि

आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

 🐊 मकर राशि

शत्रुओं की गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। दोपहर में आपके घर में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं।

 🌊 कुंभ राशि

आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी को धन उधार देने से बचें।

🐟 मीन राशि

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। व्यापार के लिये मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। शाम के समय आप काफी अच्छा समय बितायेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss