Friday, October 23, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest news from Punjab October 2026 • भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए • भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा • भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 अक्तूबर, 2026 • शांति की बाज़ी: क्या भारत ही बनेगा दुनिया की आख़िरी उम्मीद? • भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए

October 23, 2026 07:48 AM

दिल्ली में हमारी सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल्ली सरकार के समक्ष यमुना जी को प्रदूषणमुक्त बनाने की कार्ययोजना रखी, इस योजना का 40% कार्य पूरा हो चुका है

30 साल से पिछली सरकारों ने दिल्ली के गटर के पानी को यमुना में छोड़ने और हर रोज़ डेयरियों का 2000 टन गोबर यमुना जी में डालने का काम किया

केन्द्र, दिल्ली, हरियाणा औऱ उत्तर प्रदेश में हमारी सरकारों ने मिलकर तीनों राज्यों के लिए रोडमैप बनाया है, जिसके माध्यम से हम 2029 तक यमुना जी को निर्मल बना देंगे

हम ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं, जहां घर सुंदर हों, पानी शुद्ध हो, गलियां साफ हों, कूड़े के पहाड़ न हों और यमुना जी निर्मल होकर यहां से संगम तक जनता को अपना आशीर्वाद दे सकें

पिछली सरकार ने कूड़े के पहाड़ों के नाम पर राजनीति की, हमारी सरकार ने कूड़े के पहाड़ों को नीचे लाने का काम किया, 2 साल बाद इन कूड़े के पहाड़ों की जगह बगीचा बन जाएगा

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मोदी सरकार की सहायता से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर 100 एकड़ भूमि को कचरे के से मुक्त कराया है

देशभर में लगातार राज्यों में हमारी सरकारें चुनकर आ रही हैं, इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है इसीलिए वे EVM, वोट चोरी का बहाना बना रहे है

विपक्षी दलों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है, वोट चोरी का शोर मचाकर विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं

विपक्ष जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार कभी नहीं बनेगी

जहां विपक्ष चुनाव हार जाता है, वहाँ Election Commission ठीक नहीं है, विपक्ष के दोहरे मानदंड को जनता जान चुकी है

अगर अदालतें विपक्ष के पक्ष में फैसला देती हैं, तो अदालतें अच्छी हैं, लेकिन अगर विपक्ष के विरोध में फैसला दें, तो अदालतें ठीक नहीं हैं

विपक्ष आसपास के कुछ प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर और दिल्ली में प्रदर्शन कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकता, देश की जनता ये सब देख भी रही है और समझ भी रही है

बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी तक, हमारे करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहते हैं, उनका दुख जानते हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए अहर्निश श्रम करते हैं

दिल्ली में 30 साल तक मुख्य विपक्षी दल और अन्य दल की पिछली सरकार ने 30 साल तक शासन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां यमुना शुद्धिकरण के लिए लगभग 9 हज़ार करोड़ रूपए की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में हमारी पार्टी की सरकार बनते ही एक बड़ी बैठक बुलाकर यमुना जी को शुद्ध करने की अपनी संकल्पना दिल्ली सरकार और देश के गृह मंत्रालय के सामने रखी थी। इतने कम समय में हमने 40 प्रतिशत से अधिक सफलता प्राप्त कर ली है।

श्री अमित शाह ने कहा कि 30 साल से पिछली सरकारों ने दिल्ली के गटर के पानी को यमुना में छोड़ने और हर रोज़ डेयरियों का 2000 टन गोबर यमुना जी में डालने का काम किया। एक ज़माने में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल के सहयोगी दलों की सरकारें थी और हरियाणा के औद्योगिक कचने वाला पानी और उत्तर प्रदेश से भी गंदा पानी यमुना जी में आता था। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र, दिल्ली, हरियाणा औऱ उत्तर प्रदेश में हमारी ही पार्टी की सरकारें हैं। इन चारों राज्यों की हमारी सरकारों ने मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लिए समयबद्ध रोडमैप बनाए हैं जिसके माध्यम से हम 2029 तक यमुना जी को निर्मल बना देंगे। श्री शाह ने कहा कि हम एक ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं, जहां घर सुदंर हों, पानी शुद्ध हो, गलियां साफ हों, कूड़े के पहाड़ न हों और यमुना जी निर्मल होकर यहां से संगम तक की जनता को अपना आशीर्वाद दे सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस काम को एक अडिग संकल्प के रूप में लिया है और आज इस संकल्प के एक बहुत बड़े भाग की पूर्ति हो रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां 10 योजनाओं का लोकार्पण हुआ और 33 योजनाओं की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि 8,941 करोड़ रुपए की कुल लागत से शुरू हुई योजनाओं के माध्यम से कई लाख लीटर पानी शुद्ध होकर यमुना जी में जाएगा। दिल्ली के कई इलाकों से जुड़ी परियोजनाओं का आज यहाँ लोकार्पण हुआ है और STP के उन्नयन और नए STP लगाने का काम का भूमिपूजन भी हुआ है। आज यहाँ decentralized STP pumping station भी बना है और सीवर लाइनों को घरों से जोड़ने का काम भी शुरू हुआ है। हम सीवर रिहैबिलिटेशन, टैपिंग और जल निकासी को आगे बढ़ा रहे हैं। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मई, 2029 से पहले हम यमुना जी को शुद्ध कर देंगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियाँ सिर्फ बहाने की राजनीति करती हैं। दिल्ली की पिछली सरकारें बहाने बनाती थीं कि उन्हें मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हमारे पास उनकी हर बात का जवाब है लेकिन ये जवाब उन्हें पंजाब में उनकी सरकार जाने के बाद मिलेगा। दिल्ली की पिछली सरकार ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाकर भ्रष्टाचार करने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कूड़े के पहाड़ों के नाम पर राजनीति की लेकिन हमारी सरकार ने कूड़े के पहाड़ों को नीचे लाने का काम किया है। 2 साल बाद इन कूड़े के पहाड़ों की जगह बगीचा बन जाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार की सहायता से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ भूमि को कचरे के से मुक्त कराया है। ओखला और भलस्वां में कूड़े का पहाड़ 30 से 40 मीटर नीचे आ गया है, गाजीपुर का कूड़े का पहाड़ 10 से 15 मीटर नीचे आया है। पिछली सरकार ने यमुना के शुद्धिकरण के लिए कुछ काम नहीं किए। हमारी सरकार ने आज सराय काले खां और आईटीओ पर असिता ईस्ट, बांसेरा, वासुदेव घाट जैसे विश्वस्तरीय काम किए हैं। हमने तीन साल का एक action plan बनाया है कि दिल्ली के हर घर को हम sewerage connection देंगे जिससे गंदे पानी की निकासी हो और हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुँचाने का काम भी करेंगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि आजकल दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है क्योंकि देशभर में लगातार राज्यों में हमारी सरकारें चुनकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है इसीलिए वे वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं। विपक्षी दल कहते हैं कि हमारी पार्टी लोकप्रिय वोट से चुनकर नहीं आती, बल्कि वोट चोरी करती है। विपक्षी दलों और उनकी पार्टियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। श्री शाह ने कहा कि वोट चोरी का शोर मचाकर विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कभी EVM, कभी वोट चोरी का बहाना बनाती हैं। गृह मंत्री ने कहा कि जब वे कहते हैं कि 30 साल तक उनकी पार्टी की सरकार रहेगी तब विपक्षी दल जनता से कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है, अन्यथा अमित शाह जी को कैसे मालूम हुआ। श्री शाह ने कहा कि वे यहीं जन्मे हैं और यहीं रहते हैं और देश की जनता के बीच रहते हैं और न ही हर 6 माह में उन्हें विदेश जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में केरल में उसी मतदाता सूची, चुनाव आयोग और EVM से चुनाव हुआ है औऱ विपक्ष ने चुनाव जीतने के बाद शपथ ले ली और अब Election Commission को अच्छा कह रहे हैं। तेलंगाना में विपक्ष जीत गया तो Election Commission भी अच्छा है और मतदाता सूची भी अच्छी है। हिमाचल में जीत गए तब भी Election Commission और मतदाता सूची अच्छे हैं। तमिलनाडु में जिस पार्टी को समर्थन दिया, वो पार्टी चुनाव जीत गई तो भी Election Commission और मतदाता सूची अच्छे हैं। श्री शाह ने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव हार जाता  है, वहाँ Election Commission ठीक नहीं है। अगर अदालतें विपक्ष के पक्ष में फैसला देती हैं, तो अदालतें अच्छी हैं, लेकिन अगर विपक्ष के विरोध में फैसला दें, तो अदालतें ठीक नहीं हैं। श्री शाह ने कहा कि विपक्ष के ये दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे और जनता अब ये सब जान चुकी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष आसपास के कुछ प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर और दिल्ली में प्रदर्शन कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष को देख भी रही है और समझ भी रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी तक, हमारे करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहते हैं, उनका दुख जानते हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए अहर्निश श्रम करते हैं। अगर हम यमुना जी का उदाहरण देखें, तो दिल्ली में 30 साल तक मुख्य विपक्षी दल और अन्य दल की पिछली सरकार ने 30 साल तक शासन किया, लेकिन यमुना जी के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। श्री शाह ने कहा कि अब यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना जी को स्वच्छ करने का सौभाग्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार को मिलने वाला है। गृह मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों और भीड़शाही से विपक्ष देश के जनादेश को झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो लोगों के बीच उनका दुख दर्द जानने के लिए जाना चाहिए, धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता। जनता के दुख, दर्द, पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जहाँ पर भी चुनकर आए हैं, वहाँ योजनाएँ लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचा अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में राज्य में जिस तरह से नशे का व्यापार फला फूला है, अब पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहाँ हमारी पार्टी की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती, बल्कि सफलता के लिए परिणाम लाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पिछले मुख्यमंत्री दिल्ली से हार गए और अब पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को समाप्त कर देंगे।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा

भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया

भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया

भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना 21 अक्टूबर, 2026 को मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियों के विकास संबंधी रोडमैप पर रक्षा उद्योग जगत के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी

भारतीय वायु सेना 21 अक्टूबर, 2026 को मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियों के विकास संबंधी रोडमैप पर रक्षा उद्योग जगत के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी

एनएफडीसी–एनएफएआई पुणे में फिल्म निर्माता ऋत्विक घटक की विविधतापूर्ण सिनेमाई विरासत की एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करने वाला चार दिवसीय 'ऋत्विक घटक फिल्म महोत्सव' आयोजित करेगा

एनएफडीसी–एनएफएआई पुणे में फिल्म निर्माता ऋत्विक घटक की विविधतापूर्ण सिनेमाई विरासत की एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करने वाला चार दिवसीय 'ऋत्विक घटक फिल्म महोत्सव' आयोजित करेगा

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss