Friday, November 06, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया • रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 नवंबर, 2026 • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी से पहले हिरासत का समय भी 24 घंटे में शामिल, पुलिस नहीं कर सकती औपचारिक कार्रवाई का इंतजार • केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है • भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रेड-ए क्षेत्रों में सूक्ष्मजीव निगरानी संबंधी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव रखा

चंडीगढ़

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

November 06, 2026 07:15 AM

चार चरणों में आयोजित इस समारोह के तहत सामूहिक गायन, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया 

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित साल भर के समारोह के चौथे चरण (समापन सप्ताह, 1 -7 नवंबर 2026) के तहत आज रेल भवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्य, महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

साल भर चले इस समारोह को राष्ट्रीय गीत से जुड़ी राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से चार चरणों में आयोजित किया गया था।

पहला चरण: वंदे मातरम का सामूहिक गायन

पहले चरण की शुरुआत 7 नवंबर 2025 को रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।

दूसरा चरण: निबंध प्रतियोगिता

22 जनवरी 2026 को रेलवे बोर्ड में "वंदे मातरम्: भारत की विविधता में एकता की भावना" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गीत के महत्व और इसके एकता के संदेश पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

तीसरा चरण: क्विज़ प्रतियोगिता और तिरंगा रैली

वंदे मातरम् की 150 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 10 अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड में आयोजित की गई। इसके साथ ही रेल भवन परिसर में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली भी निकाली गई। इस रैली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्यों, महानिदेशकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

चौथा चरण: विजेताओं का सम्मान और समापन कार्यक्रम

5 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान दूसरे चरण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता तथा तीसरे चरण में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साल भर चले समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए रेलवे बोर्ड सांस्कृतिक समूह को भी सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समूह को पुरस्कार के साथ योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वंदे मातरम् की भावना एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास के मूल्यों को निरंतर प्रेरित करती रही है। ये मूल्य भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में भी परिलक्षित होते हैं। इस आयोजन ने रेल अधिकारियों की उस प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया, जिसके तहत वे अत्यंत निष्ठा, सत्यनिष्ठा और दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss