Friday, November 06, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया • रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 नवंबर, 2026 • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी से पहले हिरासत का समय भी 24 घंटे में शामिल, पुलिस नहीं कर सकती औपचारिक कार्रवाई का इंतजार • केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है • भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रेड-ए क्षेत्रों में सूक्ष्मजीव निगरानी संबंधी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव रखा

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 नवंबर, 2026

November 06, 2026 07:04 AM

🔴 मेष राशि

आज आपको अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लिये आपको अपने मित्रों से सहायता लेनी पड़ सकती है। अधिकारी वर्ग का आप पर विश्वास कुछ कम हो सकता है। अपने कार्य की गुणवत्ता पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिये। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने की चेष्टा कर सकते हैं, इसीलिये सतर्क रहें।

🟢 वृषभ राशि

आपके मधुर व्यवहार से सभी लोग अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। सन्तान पक्ष को करियर और विवाह सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि काफी बढ़ेगी। प्रेमीजन का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनायेगा। आप उनके साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।
 
🟡 मिथुन राशि

मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय अवश्य बितायें, इससे आपको लाभ मिलेगा। अपना कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे बिल्कुल न छोड़ें। पुरानी गलतियों को याद करके आपको पछतावा हो सकता है। हृदय रोगियों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतनी चाहिये।

🔵 कर्क राशि

आय के नये स्रोतों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सचेत और संवेदनशील रहेंगे। आज सभी परिस्थितियाँ पूरी तरह आपके अनुकूल रहेंगी। विरोधियों के खिलाफ परिवार का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा। आप किसी रोमाञ्चक अनुभव के साक्षी बन सकते हैं।

🟠 सिंह राशि

पुरुष जातक महिला मित्रों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। विधिक और कानूनी मामलों में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। बातचीत करते समय अपनी वाणी की मर्यादा का ध्यान रखें। नये कार्यों को लेकर मन में कुछ आशंकित विचार रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

🟣 कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिजनों को आज कोई उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरञ्जन के कार्यों में आपकी रुचि काफी बढ़ जायेगी। आपका लम्बे समय से उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
 
 🩷 तुला राशि

आपकी बनायी हुयी कोई महत्त्वपूर्ण योजना असफल हो सकती है। इसीलिये आज आपको अपने हर कार्य में विशेष सावधानी रखनी चाहिये। मौसम के कारण गले में संक्रमण होने की आशंका है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के ऊपर नाराजगी हो सकती है। दूसरों से तुलना करके अपनी योग्यताओं की अनदेखी न करें।

 🦂 वृश्चिक राशि

आपकी कोई लम्बे समय से रुकी हुयी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन और सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में लगातार प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने किसी भी कर्तव्य या जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

 🏹 धनु राशि

यदि आप नयी जॉब की खोज में हैं तो दिन बहुत अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। कार्यालय के कर्मचारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में नये अनुबन्ध होने की पूरी सम्भावना है। आपको घरेलू विवादों को शान्ति से सुलझाने के अवसर मिलेंगे।

 🐊 मकर राशि

समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने के प्रबल योग हैं। व्यवसाय के उद्देश्य से आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके विचारों और सुझावों से सभी लोग सहमत नजर आयेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में बेहद बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

 🌊 कुंभ राशि

व्यवसाय में आज आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू करने में आपको कठिनायी आयेगी। घर-परिवार का वातावरण थोड़ा अशान्ति युक्त रह सकता है। यदि किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं तो विशेष सावधानी रखें। बेवजह के मुद्दों पर अपनी राय देने से पूरी तरह बचें।

🐟 मीन राशि

आपकी दैनिक आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। लम्बे समय से रुके हुये कार्यों की सभी बाधायें दूर हो जायेंगी। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा और ऊर्जावान बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के शुभ योग हैं। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने का दिन है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss