🔴 मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आपको काफी महत्त्व दिया जायेगा। पुराने अधूरे छूटे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप सेहत की उपेक्षा कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस होगी।
🟢 वृषभ राशि
रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी को भी आप पर्याप्त समय देंगे। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन और अपने प्रोफेशनल कार्यों में सन्तुलन बनाकर रखें। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।
🟡 मिथुन राशि
आज आपको अतिवादी व्यवहार से बचना चाहिये। नये कार्यों की आज शुरुआत न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं पर भी धन खर्च करना पड़ेगा।
🔵 कर्क राशि
नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा।
🟠 सिंह राशि
आपकी दबी हुयी इच्छायें व्यक्त हो सकती हैं। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ प्राप्त होगा। जॉब में इच्छित स्थानान्तरण मिल सकता है। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। गूढ़ विद्या में विशेष रुचि लेंगे।
🟣 कन्या राशि
नये काम को लेकर मन में योजनायें बनेंगी। व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर बहसबाजी न करें। अपने काम के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपको सम्मान मिलेगा।
🩷 तुला राशि
परिवार में लोग आपसे नाखुश हो सकते हैं। लेकिन आपको बहसबाजी और झगड़े से बचना चाहिये। जीवनसाथी पर सन्देह न करें। मनोनुकूल काम न होने से मन अप्रसन्न रहेगा। भारी भोजन के सेवन से दूरी बनाकर रखें।
🦂 वृश्चिक राशि
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बिगड़ते हुये काम आज सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
🏹 धनु राशि
आपको अपनी कमियों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। पैतृक व्यवसाय में बच्चों की भी मदद ले सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर में अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं।
🐊 मकर राशि
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज दिग्भ्रमित हो सकते हैं। अड़ियल रवैया अपनाने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। परिस्थितियों में हो रहे बदलावों को स्वीकारने में थोड़ी परेशानी होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। बच्चों की जिद को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
🌊 कुंभ राशि
आज अपने निर्णयों को सदैव सर्वोपरि रखें। रक्तचाप के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। माता से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।
🐟 मीन राशि
अपने विरोधियों पर पूरी तरह से भारी पड़ेंगे। धन लाभ के पर्याप्त अवसर आपको मिलेंगे। कारोबार में आपको बड़े अनुबन्ध भी मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन भाग्यशाली है। नये लोगों से सम्पर्क बनाने में सावधानी बरतें।