Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की • कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी • गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर • रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने 'विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025' के विजेताओं को सम्मानित किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 अक्तूबर, 2026 • क्या ए आई पर बढ़ती निर्भरता हमें "साइबर महामारी" की ओर धकेल रही है? • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 अक्तूबर, 2026

चंडीगढ़

रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

October 29, 2026 06:03 AM

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की तथा आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के नए अवसरों पर चर्चा की

भारत, आसियान की केंद्रीय भूमिका और स्वतंत्र, खुले व समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है; भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में सिंगापुर एक प्रमुख स्तंभ है: श्री राजनाथ सिंह
 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 28 अक्टूबर, 2026 को आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के 13वें संस्करण से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री श्री चान चुन सिंग के साथ सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों और मजबूत रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया गया। दोनों नेताओं ने जारी रक्षा गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा की।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया। वार्ता के दौरान थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल तथा आपसी समझ को और मजबूत करना है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आसियान की केंद्रीय भूमिका और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत की  एक्ट ईस्ट पॉलिसी में सिंगापुर एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह है।

श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा उद्योग व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री चान चुन सिंग को फरवरी 2027 में बेंगलुरु में आयोजित होने वाले आगामी ‘एयरो इंडिया 2027’ में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। रक्षा मंत्री ने सिंगापुर के रक्षा मंत्री को वर्ष 2027 में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss