Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 अक्तूबर, 2026 • ख़बर देने वाले ही कठघरे में! अंबानी-अडाणी समेत 21 मीडिया घराने एक साथ अदालत पहुँचे, आख़िर क्या है इस क़ानून में जिससे पत्रकारों की रूह काँप रही है? • प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया • रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया • रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नशा मुक्ति सेवाओं में लगे चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 अक्तूबर, 2026 • ड्रोन की गूंज, तोपों की गरज और मिसाइल कवच: 2.12 लाख करोड़ की मंजूरी से बदलेगी सेनाओं की सूरत! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 अक्तूबर, 2026

October 28, 2026 10:06 AM

🔴 मेष राशि

कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आप रुकी हुयी योजनाओं को शुरू करने के लिये मेहनत करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

🟢 वृषभ राशि

आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

🟡 मिथुन राशि

पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। अधिक सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये।

🔵 कर्क राशि

आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। आपके मन में सन्तोष की भावना रहेगी। ऐसा कोई काम न करें, जिसमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो। प्रेमीजन के बीच काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

🟠 सिंह राशि

आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति सम्बन्धी मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूँढें।

🟣 कन्या राशि

आपके मनोबल में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के साथ समय बितायेंगे। आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। उच्च तकनीक के विकास क्रम से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
 🩷 तुला राशि

करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य और विधा किसी अन्य से साझा न करें। घर में अनुशासन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें।

 🦂 वृश्चिक राशि

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है।

 🏹 धनु राशि

नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालाँकि लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है।

 🐊 मकर राशि

कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। आज बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

 🌊 कुंभ राशि

यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज न करें। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे।

🐟 मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट रखें तथा उनमें फेरबदल न करें। आपके ऊपर काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss