🔴 मेष राशि
नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। लम्बित विधिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। नयी विद्या या स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे।
🟢 वृषभ राशि
दाम्पत्य सम्बन्धों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
🟡 मिथुन राशि
आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार बना सकते हैं। व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे।
🔵 कर्क राशि
पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये। आज आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं।
🟠 सिंह राशि
आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यय की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुयी परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
🟣 कन्या राशि
आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। बुजुर्ग लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें।
🩷 तुला राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। सम्पत्ति प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है।
🦂 वृश्चिक राशि
नये काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सम्मान का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा।
🏹 धनु राशि
व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।
🐊 मकर राशि
अधिक गर्म एवं ठण्डे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। धन हानि होने की आशंका है। इसीलिये आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अपच और गैस की समस्या हो सकती है।
🌊 कुंभ राशि
अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी।
🐟 मीन राशि
सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने करियर को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। लेकिन आपको सभी कार्य अपने दम पर करने चाहिये।