Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है • मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ • भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026 • जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार?

उत्तर प्रदेश

Latest News from Uttar Pradesh November 2026

November 03, 2026 06:54 AM
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न कार्यों
का स्थलीय निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की
 
आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के निर्देश
 
सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लिए जाएं : मुख्यमंत्री
 
दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने
की सम्भावना के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं
 
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया

लखनऊ : 02 नवम्बर, 2026

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम रामकथा पार्क में दीपोत्सव आयोजन स्थल पहुंचकर  व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों और तैयारियों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हो चुके कार्यों तथा शेष तैयारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी ने राम की पैड़ी पहुंचकर सरयू आरती घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राम की पैड़ी पर तैयार किए जा रहे मंच का जायजा लिया। निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव से सम्बन्धित सभी कार्य तय समय पर पूर्ण किए जाएं। घाटों, मार्गों और आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं को आवागमन, दर्शन तथा अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने व्यवस्थाओं में समन्वय बनाए रखने और तैयारियों की लगातार निगरानी करने पर भी बल दिया।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री जी ने दीपोत्सव-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss