Tuesday, March 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Latest News 2026

February 27, 2026 12:16 PM
मुख्यमंत्री ने जापान के यामानाशी प्रान्त में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया
 
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत के बारे में बहुत सकारात्मक भाव : मुख्यमंत्री
 
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरणादायी नेतृत्व में उ0प्र0 ने विगत नौ वर्षों में जो कदम उठाए, उसका सकारात्मक संदेश दुनिया में पहुँचा, इससे उ0प्र0 के नौजवानों के
स्केल को स्किलिंग में बदलने तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी
 
सिंगापुर व जापान यात्रा के दौरान डेढ़ लाख करोड़ रु0 के एम0ओ0यू0 व ढाई लाख करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
 
लगभग 60 से अधिक बैठकें सम्पन्न, सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में रोड शो में लगभग 450 से 500 निवेशक और वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन, सी0ई0ओ0 ने
प्रतिभाग किया, भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद किया
 
यामानाशी प्रान्त सहित जापान से उ0प्र0 को 1.5 लाख करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव प्राप्त, जिसमें 90 हजार करोड़ रु0 के एम0ओ0यू0 सम्पन्न
 
जापान से लॉजिस्टिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, सी0बी0जी0, सोलर, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल सेक्टर, रोबोटिक्स तथा एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र में टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन
सेलिंग तथा अन्य मुद्दों पर सहयोग के सम्बन्ध में चर्चा हुई
 
ऑटो क्लस्टर के विकास और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जापान के निवेशकों के लिए एक डेडिकेटेड सिटी के निर्माण पर विचार-विमर्श, इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भूमि आवंटन की कार्यवाही हुई
 
सिंगापुर से उ0प्र0 को 01 लाख करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव मिले, जिसमें 60 हजार करोड़ रु0 के एम0ओ0यू0 सम्पन्न, आई0टी0, ग्लोबल कैपेबिलिटी सिटी, लॉजिस्टिक्स, सेमीकण्डक्टर, टूरिज्म, फिनटेक, मिडटेक, डीपटेक जैसे मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता
 
डेढ़ लाख करोड़ रु0 के एम0ओ0यू0 जब धरातल पर उतरेंगे, तो 05 लाख से अधिक युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार की सम्भावना साकार होगी
 
मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधिमण्डल ने सिंगापुर में हाई क्लास स्किलिंग सेण्टर ‘आई0टी0ई0’ तथा जापान में ग्रीन हाइड्रोजन प्लाण्ट, रोबोटिक्स कारखाना और उसके आर0 एण्ड डी0
सेण्टर का अवलोकन किया, सुपर हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा की
 
उ0प्र0 की बेहतर कानून-व्यवस्था व विकास की सम्भावनाओं के कारण आज दुनिया के निवेशक उ0प्र0 में निवेश हेतु आना चाहते, यामानाशी के गवर्नर आगामी
अगस्त माह में जापान के 200 सी0ई0ओ0 के साथ उ0प्र0 आ रहे
 
सिंगापुर का एक बिजनेस डेलीगेशन उ0प्र0 आने को उत्सुक, वह उ0प्र0 में अपना निवेश करना चाहते, हमने इस सम्बन्ध में अभी से अपनी कार्यवाही प्रारम्भ की

लखनऊ : 26 फरवरी, 2026:      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जापान के यामानाशी प्रान्त में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय सिंगापुर और जापान यात्रा के दौरान यह जानकर प्रसन्नता हुई कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत के बारे में बहुत सकारात्मक भाव है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत नौ वर्षों में जो कदम उठाए हैं, उसका सकारात्मक संदेश दुनिया के देशों में भी पहुँचा है। इस सकारात्मक भाव का लाभ उत्तर प्रदेश में हमारी टीम लेगी। उत्तर प्रदेश के नौजवानों के ‘स्केल को स्किलिंग’ में बदलने तथा राज्य व स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार से जोड़ने में अपना योगदान देगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन चार दिनों की यात्रा में उन्होंने अनेक महानुभावों के साथ मुलाकात की। जी-टू-जी, जी-टू-बी तथा बी-टू-बी लेवल की लगभग 60 से अधिक बैठकें व रोड शो इस दौरान सम्पन्न हुए। सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी प्रान्त में हुए रोड शो में लगभग 450 से 500 निवेशक और वित्तीय संस्थानों के चेयरमैन, सी0ई0ओ0 ने प्रतिभाग किया। उन्हें सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला।
यामानाशी प्रान्त सहित जापान से उत्तर प्रदेश को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें 90 हजार करोड़ रुपये के एम0ओ0यू0 सम्पन्न हुए हैं। इसी प्रकार सिंगापुर से उत्तर प्रदेश को 01 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें 60 हजार करोड़ रुपये के एम0ओ0यू0 सम्पन्न हुए हैं। इन्वेस्ट यू0पी0 और उत्तर प्रदेश के अन्य विभाग इन निवेश प्रस्तावों व एम0ओ0यू0 को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंगापुर में आई0टी0, ग्लोबल कैपेबिलिटी सिटी, लॉजिस्टिक्स, सेमीकण्डक्टर, टूरिज्म, फिनटेक, मिडटेक, डीपटेक जैसे मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई। जी0आई0सी0, टेमासेक, यू0जी0एस0, गूगल, ब्लैक स्टोन आदि सिंगापुर बेस्ड कम्पनियाँ उत्तर प्रदेश में अपनी भागीदारी आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कल टोक्यो और आज यामानाशी प्रान्त में सम्पन्न हुई बैठकों में यहाँ के बिजनेसमैन उत्तर प्रदेश में टूरिज्म की सम्भावनाओं को बढ़ाने के लिए आगे आए हैं। यहाँ के विदेश मंत्री, आर्थिक मामलों के मंत्री और उपमंत्री, यामानाशी प्रान्त के गवर्नर और उप गवर्नर से भी सकारात्मक वार्ता हुई। यहाँ हमने लॉजिस्टिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, सी0बी0जी0, सोलर, टूरिज्म के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रमुख कम्पनियों-सुजुकी, हॉण्डा तथा सुमितोमो, यूनिक्लो जैसी कम्पनियों और जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन के साथ बैठक की। यामानाशी प्रान्त की गवर्नमेंट ने बहुत सकारात्मकता के साथ इनमें अपना योगदान दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज हमारे डेलीगेशन को यामानाशी गवर्नमेंट ने ग्रीन हाइड्रोजन प्लाण्ट की विजिट करवायी गयी। उत्तर प्रदेश में भारत का सबसे समृद्ध एवं पर्याप्त जल संसाधन मौजूद है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी के उत्पादन की व्यापक सम्भावनाएं हैं। यामानाशी प्रान्त उत्तर प्रदेश को उस प्रकार की टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने और हमारे प्रदेश के युवाओं को इसका प्रशिक्षण देकर उनकी स्किलिंग में अपना सहयोग देने के लिए तत्पर है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंगापुर में हमने अपनी टीम के साथ वहां के एक हाई क्लास स्किलिंग सेण्टर ‘आई0टी0ई0’ का अवलोकन किया है। हमने वहां पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर एण्ड ओवरहॉल (एम0आर0ओ0) की कार्यवाही देखी है। हमने यह भी देखा है कि कार्गो की दृष्टि से वेयर हाउसिंग किस प्रकार महत्वपूर्ण होती है। हमारा यह भ्रमण बहुत पॉजिटिव रहा है। हमने उन लोगों को उत्तर प्रदेश में विशेषकर यहां के 05वें इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा के लिए भी आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज हम लोगों ने ग्रीन हाइड्रोजन प्लाण्ट भी देखा और इसके उपरान्त सुपर हाई-स्पीड ट्रेन का निरीक्षण करने के साथ ही, उसमें यात्रा भी की। यह ट्रेन 02 मिनट के कम समय में ही 500 किलोमीटर प्रति घण्टा से अधिक की स्पीड पकड़ ले रही थी। हम लोगों ने 120 किलोमीटर लम्बी यात्रा को कुछ ही मिनटों में तय कर लिया। यह जापान मॉडल की सुपर हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन है। जापान में भी यह एक रोमांच का विषय बनी हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम लोगों ने वहां पर रोबोटिक्स का एक कारखाना और उसके आर0 एण्ड डी0 सेण्टर को भी देखा। हमने देखा कि आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उद्योगों में रोबोटिक्स की भूमिका किस प्रकार महत्वपूर्ण हो सकती है तथा आज की टेक्नोलॉजी का उपयोग कर हम क्वॉलिटी ऑफ लाइफ उपलब्ध कराने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में यामानाशी प्रान्त के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर हमारे साथ जुड़े थे। उनका इस पूरे आयोजन में बहुत सकारात्मक योगदान रहा। इस टेक्नोलॉजी को उत्तर प्रदेश के साथ जोड़ने के लिए भी उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जापान और उत्तर प्रदेश के मध्य एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र में टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन सेलिंग तथा अन्य मुद्दों पर सहयोग के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई है। हम इस क्षेत्र में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा ऑटो क्लस्टर के विकास तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जापान के निवेशकों के लिए एक डेडिकेटेड सिटी के निर्माण पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भूमि आवंटन की कार्यवाही हुई है।
उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण आज दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आना चाहते हैं। यामानाशी के गवर्नर आगामी अगस्त माह में जापान के 200 सी0ई0ओ0 के साथ उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। यह सभी उत्तर प्रदेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के इच्छुक हैं। इसी प्रकार सिंगापुर का एक बिजनेस डेलीगेशन उत्तर प्रदेश आने को उत्सुक है। वह उत्तर प्रदेश में अपना निवेश करना चाहते हैं। हमने इस सम्बन्ध में अभी से अपनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। हमारा प्रयास है कि समयबद्ध तरीके से इन सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ा सकें और इन्हें जमीनी धरातल पर उतार सकें। यह उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के प्रयासों में मील का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान हमने यह देखा है कि बेहतर लॉ एण्ड ऑर्डर, रूल ऑफ लॉ, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की अच्छी स्थिति तथा टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग से उत्तर प्रदेश में हुए ट्रांसफॉर्मेशन के कारण दुनिया हम पर ट्रस्ट करती है। हमने ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर स्टेट’ के रूप में उत्तर प्रदेश को स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्केल, लैण्ड बैंक और निवेश के लिए सेक्टोरल पॉलिसीज मौजूद हैं। हमारे लिए स्वाभाविक रूप से यह एक नई शुरुआत होगी। कटिंग एज टेक्नोलॉजी के राज्य में आने और निवेश होने से उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई सम्भावनाओं के द्वार खुलेंगे। युवाओं को इसमें पारंगत कर उनकी स्किलिंग करने का अवसर भी प्राप्त होगा। प्रदेश की ट्रेण्ड मैन पावर दुनिया के किसी भी देश में जाकर बेहतर परिणाम दे सकती है। यहां होने वाले डेढ़ लाख करोड़ रुपये के एम0ओ0यू0 जब धरातल पर उतरेंगे, तो 05 लाख से अधिक युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार की सम्भावना साकार होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंगापुर तथा जापान के मिशन से जुड़े अधिकारियों, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त और उनकी टीम तथा जापान में भारत की राजदूत और उनकी टीम ने बहुत सकारात्मक तरीके से पहले से ही हमारी टीम के साथ जुड़कर सभी तैयारियां की थीं। उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss