Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

चंडीगढ़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

November 04, 2026 06:03 AM

औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों का उद्देश्य खेप जारी करने की प्रक्रिया में जवाबदेही और दस्तावेज़ीकरण को मजबूत करना है

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि दवा निर्माताओं के लिए दवाओं की खेप जारी करने के लिए उचित योग्यता और अनुभव वाले व्यक्ति को औपचारिक रूप से अधिकृत करना और निर्मित प्रत्येक खेप के लिए निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखना अनिवार्य किया जा सके।

प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य दवा निर्माण प्रक्रिया में जवाबदेही को मजबूत करना है। इसके लिए खेप जारी करने के लिए जिम्मेदार कर्मियों के अधिकृत होने से जुड़ी एक स्पष्ट विनियामक आवश्यकता को शामिल किया जा रहा है। हालांकि मौजूदा मेनुफेक्चरिंग लाइसेंसों के तहत उत्पादकों  को मेनुफेक्चरिंग और परीक्षण के लिए जिम्मेदार सक्षम तकनीकी कर्मचारियों का विवरण देना होता है, लेकिन खेप जारी करने के लिए अधिकृत व्यक्ति का उल्लेख करने के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है।

प्रस्तावित ढांचे के तहत, 'औषधि नियम, 1945' के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत मेनुफेक्चरिंग लाइसेंस चाहने वाले आवेदकों को खेप जारी करने के लिए एक उपयुक्त योग्यता और अनुभव वाले व्यक्ति को नियुक्त करना होगा और निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार खेप जारी करने का रिकॉर्ड रखना होगा। इन संशोधनों में नियमों के अंतर्गत 'खेप जारी  करने के प्रमाणपत्र' के लिए एक निर्धारित प्रारूप लाने का भी प्रस्ताव है।

खेप जारी करना दवा उत्पादन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें किसी भी खेप  को वितरण के लिए जारी करने से पहले उससे संबंधित गुणवत्ता मानकों और दस्तावेज़ों की व्यापक समीक्षा की जाती है।  इन प्रस्तावित आवश्यकताओं का उद्देश्य इस कार्य के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय करना, खेप जारी करने से जुड़े निर्णयों की ट्रैकिंग सुनिश्चित करना और उत्पाद की गुणवत्ता पर एक अतिरिक्त स्तर की निगरानी रखना है।

इन प्रस्तावित संशोधनों से उत्पादकों को लागू 'उत्पादन के उचित तरीके' (जीएमपी) के अनुपालन को मजबूत करने और दवाओं के गुणवत्ता आश्वासन का संचालन करने वाले नियामक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित संशोधनों पर यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो उन्हें अवर सचिव (औषधि विनियम), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, यु -6, वर्क हॉल, सी  विंग, पहली मंजिल, कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली – 110001 के पते पर भेजा जा सकता है, या drugsdiv-mohfw[at]gov[dot]in पर ईमेल किया जा सकता है।

आधिकारिक गजट को इस लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है:

https://egazette.gov.in/(S(zu3bdufmb1s5ohiecknxwupz))/ViewPDF.aspx

 

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss