Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है • मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ • भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026 • जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार?

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026

November 03, 2026 06:18 AM

🔴 मेष राशि

नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में भाई-बहनों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का स्वाद लेंगे।

🟢 वृषभ राशि

आज किसी को धन उधार में न दें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर विचलित न हों। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। महिलाओं को घर में आज बहुत ज्यादा काम हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

🟡 मिथुन राशि

सन्तान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे। नये विचारों को अपनाने में आप संकोच न करें। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा।

🔵 कर्क राशि

आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है।

🟠 सिंह राशि

आज लेन-देन के मामले में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। आध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

🟣 कन्या राशि

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हुआ रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन के कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये।
 
 🩷 तुला राशि

विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावे से आपको दूर रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

 🦂 वृश्चिक राशि

आज आपको कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचना चाहिये। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आय के साधन बढ़ सकते हैं।

 🏹 धनु राशि

आज आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। आज कोई बड़ा निर्णय लें, वरना आपको उसके लिये काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। बातचीत करते हुये शब्द-चयन सही तरह से करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं।

 🐊 मकर राशि

जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के समय आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है।

 🌊 कुंभ राशि

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। अपनी स्किल्स को लेकर काफी आत्मविश्वास में रहेंगे। परिवार के साथ कहीं पर्यटन के लिये जा सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

🐟 मीन राशि

आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। आँखों में जलन और संक्रमण की शिकायत हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss