Friday, October 30, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30अक्तूबर, 2026 • कैंसर की दवाएं 90% तक सस्ती, पर विशेषज्ञ बोले: सिर्फ एक बार दाम घटाने से बंद नहीं होगी मनमानी कीमतों की लूट! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की • कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी • गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर • रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने 'विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025' के विजेताओं को सम्मानित किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 अक्तूबर, 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30अक्तूबर, 2026

October 30, 2026 07:12 AM

🔴 मेष राशि

जीवनसाथी आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेगा। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की सम्भावना है। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सगे-सम्बन्धियों से परामर्श ले सकते हैं। सहयोगी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा।

🟢 वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। मौसम में परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है।

🟡 मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा।

🔵 कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में आपको काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ अधिक ही अपेक्षा रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आने की सम्भावना है।

🟠 सिंह राशि

व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

🟣 कन्या राशि

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो उसे तुरन्त न करें। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में टाँग न अड़ायें।
 
 🩷 तुला राशि

पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। कार्यों के लगातार अनुकूल होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार एवं बच्चों को समय अवश्य देंगे। पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें।

 🦂 वृश्चिक राशि

यदि काम में मन न लग रहा हो तो आज कुछ अधिक प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। ज्यादा तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन पेट दर्द का कारण बन सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें।

 🏹 धनु राशि

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान नये अनुभव प्राप्त करेंगे। नकदी की समस्या हल हो सकती है।

 🐊 मकर राशि

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। किसी मित्र से आमन्त्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की निन्दा या चुगली न करें। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे।

 🌊 कुंभ राशि

कारोबार में निरन्तर आय बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने के लिये संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ खटपट जैसी सम्भावना बन सकती है। दूसरों की राय को भी महत्त्व दें।

🐟 मीन राशि

अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें, दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। बुरी संगत से दूर रहें, वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आयेंगे। अचल सम्पत्ति के विवादों के उभरने की सम्भावना बन रही है। नये कार्यों की शुरुआत न करें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss