Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 31अक्तूबर, 2026 • बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ की बरसात! जहाँ कभी पानी को तरसते थे लोग, वहाँ अब बह रही है विकास की गंगा • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 30, 2026 • केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) के नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की • भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री • भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30अक्तूबर, 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 31अक्तूबर, 2026

October 31, 2026 06:00 AM

🔴 मेष राशि

आपका मन कई सारी बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना माँगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है। मित्रों की सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा।

🟢 वृषभ राशि

अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमीजन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

🟡 मिथुन राशि

परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

🔵 कर्क राशि

आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्कशक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

🟠 सिंह राशि

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेन्स की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं।

🟣 कन्या राशि

विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकारी प्रवृत्ति के लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर और अचानक ठण्ड के कारण आपको परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
 
 🩷 तुला राशि

जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा है, बस अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। रिसर्च सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।

 🦂 वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं, वही आपको काफी परेशान कर सकता है।

 🏹 धनु राशि

पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखे हुये हैं, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे।

 🐊 मकर राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवाञ्छित यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

 🌊 कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

🐟 मीन राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss