Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 नवंबर, 2026 • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा ने बजाई खतरे की घंटी • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 नवंबर, 2026

November 05, 2026 05:22 AM

🔴 मेष राशि

अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। प्रेमीजन आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। बुजुर्गों की सेवा में आप काफी सक्रिय रहेंगे। समाज में आपको काफी सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रखते थे, वे आपकी प्रशंसा करेंगे।

🟢 वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी बड़ी डील हो सकती है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी बनायी हुयी कोई योजना सफल होने की सम्भावना है। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे।
 
🟡 मिथुन राशि

अपनी मानसिकता को बदलने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैरों में खिंचाव हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। अकारण विवादों में फँसने से बचना चाहिये।

🔵 कर्क राशि

आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। यदि अपने काम से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। मित्रों और दूरस्थ परिजनों के साथ वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। आपको सोच-समझकर बोलने की आवश्यकता है। धन बचत करने का प्रयास करेंगे।

🟠 सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में अनुशासन की कमी के कारण अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। आपको मेहनत का यथोचित परिणाम नहीं मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन के मामलों में सजग रहना चाहिये। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

🟣 कन्या राशि

अचानक विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम की प्रशंसा होगी। घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अधिकारी आपकी आय बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आपको काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलेगी।
 
 🩷 तुला राशि

आपको मेहनत से समझौता नहीं करना चाहिये। कुछ समय एकान्त और शान्ति से बितायें। लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

 🦂 वृश्चिक राशि

नये व्यावसायिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियाँ आपको मिल सकती हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप रचनात्मक कार्यों में काफी रुचि लेंगे।

 🏹 धनु राशि

सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। व्यापार में शानदार धन लाभ होगा। परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। वाणी और व्यवहार में सन्तुलन रखें।

 🐊 मकर राशि

रिश्तों में मधुरता आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब मिल सकती है। दोपहर के बाद आपके सभी काम सफल होंगे। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

 🌊 कुंभ राशि

आज आपको परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं। बड़े कार्यों में निवेश नहीं करना चाहिये। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं।

🐟 मीन राशि

जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ायेगा। आपकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। लोग आपकी विचारधारा से सहमत रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss