Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

चंडीगढ़

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 07, 2026 06:16 AM

दिल्ली रेलवे क्षेत्र में रोजाना 5 लाख से अधिक यात्री आते-जाते हैं और त्योहारों के दौरान यह संख्या बढ़कर लगभग 8 लाख तक पहुंच गई

त्योहारों के समय व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त विशेष रेलगाडि़यां, आरपीएफ की तैनाती और अतिरिक्त एआई कैमरे लगाए गए हैं
 

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने वाली भीड़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने यात्रियों से बातचीत करके सुविधाओं के बारे में उनका फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

श्री वैष्णव ने बताया कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान प्रति वर्ष सबसे अधिक भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, सेवाओं में सुधार करने और यात्रियों को अधिक से अधिक सहूलियत देने के लिए लगातार काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त विशेष रेलगाडि़यां चलाई गई हैं और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिक जवानों की तैनाती की गई है। निगरानी और सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए 700 अतिरिक्त एआई कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि स्टेशन पहुंचने के बाद यात्री कम से कम समय में अपनी रेलगाड़ी तक पहुंच सकें।

भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है। इनमें प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के रुकने के लिए विशेष स्थान, टिकट बुकिंग की अतिरिक्त व्यवस्था, सामान की जांच, पीने के पानी की सुविधा और साफ-सुथरे शौचालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यह है कि अत्यधित भीड़ के समय भी यात्रियों को व्यवस्थित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया की बेहतर व्यवस्था

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर, पिछले वर्ष अनारक्षित यात्रियों के लिए शुरू की गई सुविधा के अलावा, अब आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए भी एक अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यात्रियों के प्रवेश और आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए अब एक साझा होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। सामान की जांच की सुविधा को भी स्टेशन भवन के बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे स्टेशन के अंदर पहले टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले स्थान पर अब एक आरामदायक प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) बना दिया गया है। इन व्यवस्थाओं से भीड़ कम करने और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलने के साथ ही यात्रियों को अपने संबंधित प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले एक सुविधाजनक वेटिंग एरिया उपलब्ध होता है।

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अत्यधिक आवाजाही

नई दिल्ली (एनडीएलएस), पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल (एएनवीटी), हज़रत निज़ामुद्दीन और सराय रोहिल्ला सहित दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर 2026 तक लगभग 2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। आम तौर पर यहां रोज़ाना औसतन लगभग 5 लाख यात्री आते हैं, लेकिन 1 से 5 नवंबर 2026 तक के अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान यह संख्या बढ़कर रोज़ाना औसतन लगभग 8 लाख हो गई।

बांद्रा टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित मुंबई क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक  कुल मिलाकर लगभग 1.5 करोड़ यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। यहां रोज़ाना औसतन लगभग 4 लाख यात्री आते हैं, लेकिन 1 से 5 नवंबर 2026 तक के अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान यह संख्या बढ़कर रोज़ाना औसतन लगभग 5 लाख हो गई।

सिकंदराबाद, काचेगुडा और चार्लापल्ली सहित हैदराबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच लगभग 90 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। यहां रोज़ाना औसतन लगभग 2.5 लाख यात्री आते हैं, लेकिन 1 से 5 नवंबर 2026 तक के अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान यह संख्या बढ़कर रोज़ाना औसतन लगभग 4 लाख हो गई।

बेंगलुरु सिटी, सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीबी), यशवंतपुर और येलाहंका सहित बेंगलुरु क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। यहां रोज़ाना औसतन लगभग 2.5 लाख यात्री आते हैं, लेकिन 1 से 5 नवंबर 2026 तक के अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान यह संख्या बढ़कर रोज़ाना औसतन लगभग 3.5 लाख हो गई।

सूरत और उधना रेलवे स्टेशनों पर 1 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर 2026 तक कुल मिलाकर लगभग 50 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। यहां रोज़ाना औसतन लगभग 1 लाख यात्री आते हैं, लेकिन 1 से 5 नवंबर 2026 तक के अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान यह संख्या बढ़कर रोज़ाना औसतन लगभग 1.6 लाख हो गई।

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, सुरक्षा अवसंरचना को सुदृढ़ करने और अपने अनुभवों तथा यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर परिचालन में सुधार लाने पर लगातार ध्यान दे रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य त्योहारों के समय में यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss