🔴 मेष राशि
अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार के लिये लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं।
🟢 वृषभ राशि
अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाये रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नये और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
आपकी नये कार्यों में अभिरुचि बढ़ सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। घर और सम्पत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आज आपको काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ सम्बन्ध खराब न करें।
🔵 कर्क राशि
किसी बड़े प्रकल्प का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी में चैन का आनन्द उठायेंगे। धैर्यवान होकर काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
🟠 सिंह राशि
अपने स्वभाव को संयमित रखें। नये कार्यों का दबाव बढ़ेगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है।
🟣 कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।
🩷 तुला राशि
आपका कोई महत्त्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। हर स्थिति में सकारात्मक बने रहें।
🦂 वृश्चिक राशि
प्रेमीजन का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के नये स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नये अनुबन्ध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति को लेकर डील होने की सम्भावना है।
🏹 धनु राशि
आज आप आलस्यवश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का अधिक प्रयोग न करें। जॉब में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। व्यवसाय में महत्त्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
🐊 मकर राशि
नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण होगा।
🌊 कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है।
🐟 मीन राशि
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।