Monday, July 27, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब देने की भारत की क्षमता का प्रमाण है: रक्षा मंत्री ने 27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास में कहा गति शक्ति विश्वविद्यालय, क्षमता विकास आयोग और सार्वजनिक उद्यम विभाग ने तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2026 परीक्षा सुधार टास्क फोर्स: नीलेकणी की अगुवाई में कितनी उम्मीद, कितनी चुनौती? 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी

हेल्थ

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष भवन में प्रकृति कैफे का उद्घाटन किया

July 23, 2026 07:27 AM

"प्रकृति कैफे" स्वस्थ दैनिक विकल्पों के माध्यम से कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है: श्री प्रतापराव जाधव

प्रकृति कैफे पहल कार्यस्थल पर आयुष-प्रेरित स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देती है
 
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव ने आज आयुष भवन में प्रकृति कैफे का उद्घाटन किया। यह आयुष मंत्रालय की अपनी तरह की पहली कार्यस्थल पहल है, जिसका उद्देश्य आयुष आहार से प्रेरित स्वस्थ आहार प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने कहा, "प्रकृति कैफे न केवल स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से, बल्कि स्वस्थ दैनिक विकल्पों के माध्यम से भी कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। भोजन हमारे समग्र स्वास्थ्य का एक अभिन्न अंग है, और पौष्टिक भोजन अपने आप में पोषण का एक रूप और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सहायक हो सकता है। आयुष आहार जैसी पहल के माध्यम से, हम पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित खान-पान के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।"

श्री जाधव ने यह भी कहा कि "आज, हमारी खान-पान की आदतें बदल रही हैं, और जंक फूड की बढ़ती संस्कृति स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा रही है। हमें ऐसी अस्वस्थ आदतों से जुड़े जोखिमों को पहचानना चाहिए, विशेष रूप से युवाओं के बीच, और स्वस्थ विकल्पों को प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रकृति कैफे एक ऐसी जगह प्रदान करेगा जहां लोग अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ जीवन के मूल्यों का अनुभव कर सकेंगे, और जहां आयुष से प्रेरित पौष्टिक भोजन किफायती दामों पर उपलब्ध होगा।"

एक स्वस्थ जीवनशैली के हिस्से के रूप में सजग पोषण (mindful nutrition) के महत्व पर जोर देते हुए, आयुष मंत्रालय के सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, "प्रकृति कैफे के पीछे का विचार आयुष के सिद्धांतों को रोजमर्रा की जिंदगी के करीब लाना है। एक स्वस्थ जीवनशैली सरल और निरंतर विकल्पों से बनती है, और सजग होकर खाना (mindful eating) उस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि प्रकृति कैफे एक ऐसी जगह बनेगा जो स्वस्थ खान-पान की आदतों, सामूहिकता और भारत की पौष्टिक पोषण की समृद्ध परंपराओं की अधिक सराहना को प्रोत्साहित करेगा।"

यह कैफे आयुष आहार पहल से प्रेरित ताज़ा और पौष्टिक भोजन के कई विकल्प प्रदान करता है, जो भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर आधारित पौष्टिक आहार प्रथाओं को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। इस पहल का उद्देश्य एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को बनाए रखने में भोजन और पोषण के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना भी है।

इसके मेनू में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन शामिल हैं, जिनमें चुकंदर और ओट्स कटलेट, कोसाम्बरी, मिलेट ढोकला, खांडवी, ओट्स पोहा, लिटिल मिलेट वेजिटेबल उपमा और गुड़ से बनी मखाना खीर शामिल है। इसके साथ ही नारियल पानी और तुलसी-अदरक की चाय एवं ग्रीन टी जैसे ताज़ा हर्बल पेय के विकल्प भी मौजूद हैं। ये रोजमर्रा के जीवन में संतुलित, स्वास्थ्यप्रद और पौष्टिक भोजन विकल्पों को प्रोत्साहित करके आयुष आहार के सिद्धांतों को दर्शाते हैं।

उद्घाटन समारोह में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रकृति कैफे का शुभारंभ, निवारक स्वास्थ्य देखभाल (preventive healthcare) के समकालीन दृष्टिकोणों के साथ आयुष के सिद्धांतों को एकीकृत करके स्वास्थ्य, कल्याण और सचेत जीवन को बढ़ावा देने वाली कार्यस्थल संस्कृति को विकसित करने के मंत्रालय के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है।.

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012M52.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002W2LM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034NQA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WL8A.jpg

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

एबीडीएम पर अपडेट  आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 20 जुलाई 2026 तक 94.87 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई गईं

एबीडीएम पर अपडेट आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 20 जुलाई 2026 तक 94.87 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई गईं

एनएफएचएस-6 पर अपडेट  राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) देश भर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है

एनएफएचएस-6 पर अपडेट राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) देश भर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है

स्वास्थ्य अनुसंधान पर व्यय सम्बंधी अद्यतन जानकारी

स्वास्थ्य अनुसंधान पर व्यय सम्बंधी अद्यतन जानकारी

नई दिल्ली के तीन कर्तव्य भवनों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल समापन

नई दिल्ली के तीन कर्तव्य भवनों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल समापन

आईपीसी ने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से विकसित यूपी-विकसित भारत के विजन को मजबूत किया

आईपीसी ने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से विकसित यूपी-विकसित भारत के विजन को मजबूत किया

16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न

16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न

आईसीएमआर-एनआईएन की अगुवाई वाले 'लेट्स फिक्स आवर फूड' समूह ने बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं जारी कीं

आईसीएमआर-एनआईएन की अगुवाई वाले 'लेट्स फिक्स आवर फूड' समूह ने बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं जारी कीं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss