Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

चंडीगढ़

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

July 30, 2026 01:18 AM

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियों का उत्पन्न होना और उनका भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। रिक्तियां पदोन्नति, सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र, मृत्यु, नए संस्थानों, योजनाओं या परियोजनाओं की शुरुआत तथा मौजूदा संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि और क्षमता विस्तार के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के चलते उत्पन्न होती हैं।

शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची का विषय होने के कारण, देश के अधिकांश विद्यालय संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों के प्रशासनिक नियंत्रण में आते हैं।

अगस्त 2021 में शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों (सीएचईआई) से अनुरोध किया गया था कि वे मिशन मोड में अपने संस्थानों में लंबित रिक्तियों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाएं। सीएचईआई ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए।

सितंबर 2022 में शिक्षा मंत्रालय ने सभी सीएचईआई से मिशन मोड में रिक्तियों को भरने का आग्रह किया था। अक्टूबर 2025 में सभी सीएचईआई को एक बार फिर मिशन मोड में सभी लंबित रिक्तियों को भरने के लिए अनुरोध किया गया।

सितंबर 2022 से सभी सीएचईआई ने रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड भर्ती अभियान चलाए हैं। 23.05.2026 तक (अर्थात अंतिम रोजगार मेले की तिथि तक) सभी सीएचईआई द्वारा मिशन मोड में कुल 32,114 पद भरे गए हैं, जिनमें 18,757 संकाय पद शामिल हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 का कार्यान्वयन एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न स्वायत्त संगठन नीति के प्रावधानों को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहे हैं और प्राप्त प्रगति का नियमित मूल्यांकन कर रहे हैं।

एनईपी 2020 ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता देती है। इसके अंतर्गत नए भवनों का निर्माण, अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, सुविधाओं का उन्नयन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बाधा रहित पहुंच तथा बेहतर स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्था शामिल है।

समग्र शिक्षा, पीएम-श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) और पीएम-ऊषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) सहित कई पहलें सुरक्षित और समावेशी बुनियादी ढांचे तथा सीखने के वातावरण के निर्माण में योगदान दे रही हैं। इसी प्रकार, पीएम-पोषण और पीएम-विद्यालक्ष्मी जैसी पहलें विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए पोषण और वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं तथा विद्यार्थियों के नामांकन और बने रहने को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती हैं।

सभी 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और स्वायत्त निकायों द्वारा दीक्षा (डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग) को अपनाने, 200 पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनलों और रेडियो सेवाओं के संचालन, निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) के अंतर्गत शिक्षकों के बड़े स्तर पर क्षमता निर्माण, भारतीय सांकेतिक भाषा सामग्री, प्रशस्त 2.0 और सुलभ शिक्षण संसाधनों के माध्यम से समावेशी डिजिटल शिक्षा के विस्तार तथा समग्र शिक्षा के अंतर्गत आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) घटक के तहत डिजिटल बुनियादी ढांचे और तकनीक आधारित शिक्षण को मजबूत करने के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई है।

इन पहलों की नियमित समीक्षा की जाती है, ताकि एनईपी 2020 के उद्देश्यों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

समग्र शिक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्री-स्कूल से कक्षा 12 तक सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों के भौतिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान समग्र शिक्षा के अंतर्गत आवंटित और उपयोग की गई निधियों का विवरण निम्नानुसार है:

वित्तीय वर्ष

केंद्रांश आवंटित (लाख रुपये में)

प्रबंधन (PRABANDH) के अनुसार राज्यांश सहित व्यय (लाख रुपये में)

2021-22

34,67,173.25

43,56,183.43

2022-23

44,49,394.26

51,95,854.48

2023-24

45,64,755.29

57,13,287.32

2024-25

47,46,073.05

56,69,470.92

2025-26

47,67,633.57

58,54,423.27

कुल

2,19,95,029.42

2,67,89,219.41

 

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से डिजिटल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने कई पहलें शुरू की हैं।

लगभग सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी), जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, को स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिजिटल उपकरणों तथा विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी से सुसज्जित किया गया है, ताकि डिजिटल शिक्षण को सुगम बनाया जा सके।

दीक्षा (डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग), पीएम ई-विद्या, ई-पाठशाला, साथी (सेल्फ-असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स), स्वयम् प्लस (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स), स्वयम् एमओओसी (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज), एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) पोर्टल, यूट्यूब चैनल, पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल, मुक्ता विद्या वाणी रेडियो, तारा (टीचर्स असिस्टेंट फॉर रीडिंग असेसमेंट) ऐप, समागम पोर्टल और प्रशस्त (प्री-असेसमेंट होलिस्टिक स्क्रीनिंग टूल) ऐप जैसे प्लेटफॉर्मों के व्यापक उपयोग के माध्यम से भी डिजिटल शिक्षण को मजबूत किया गया है।

यह जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई

जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक

आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss