Monday, June 30, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन

December 21, 2023 10:02 PM

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीक्षा डागर, सुनील और अंतिम को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी बधाई

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 21 दिसंबरः खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023 का द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया है।

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हरियाणा के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नये स्तर पर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

        श्री मनोहर लाल ने खुशी और गर्व के साथ कहा कि हरियाणा लगातार खेलों में नंबर-1 बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना अद्वितीय योगदान देकर हरियाणा का नाम रोशन किया है और उन्हें इस पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है और यह आगे भी जारी रहेगा ताकि हरियाणा के खिलाड़ी हर मैदान में शानदार प्रदर्शन करते रहें।

        उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। वहीं 5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

Haryana News 23 June 2025

Haryana News 23 June 2025

Haryana News 22 June 2025

Haryana News 22 June 2025

हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान, 20 लाख लोग एक साथ करेंगे योग

हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान, 20 लाख लोग एक साथ करेंगे योग

कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद के लिए बनी 4 सदस्यीय कमेटी

कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद के लिए बनी 4 सदस्यीय कमेटी

जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर आरटीएस आयोग ने लगाई फटकार

जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर आरटीएस आयोग ने लगाई फटकार

24 जून को बिजली निगम सुनेगा पंचकूला के उपभोक्ताओं की समस्याएं

24 जून को बिजली निगम सुनेगा पंचकूला के उपभोक्ताओं की समस्याएं

एमडीयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम, परीक्षाएं 27 जून से

एमडीयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम, परीक्षाएं 27 जून से

हरियाणा सरकार ने पुनर्नियुक्ति मामलों की समीक्षा समिति का किया पुनर्गठन

हरियाणा सरकार ने पुनर्नियुक्ति मामलों की समीक्षा समिति का किया पुनर्गठन

महिलाओं के स्वास्थ्य और उत्थान को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: श्रुति चौधरी

महिलाओं के स्वास्थ्य और उत्थान को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: श्रुति चौधरी

हरियाणा राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस

हरियाणा राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss