Monday, November 02, 2026
BREAKING
• 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर 'एकता के लिए योग' को बढ़ावा दिया • प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया • पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विश्वविद्यालय का आधुनिक स्वरूपः सीएम योगी

June 20, 2024 10:48 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

 देशवासियों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने इसे भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का 'अमृतकाल'करार दिया

 नया परिसर प्रधानमंत्री जी की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाणः सीएम योगी

 लखनऊ, 19 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के इस आधुनिक स्वरूप को शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करने वाला और भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का 'अमृतकाल'करार दिया है।

 सीएम योगी ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा,"बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करेगा। यह भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का 'अमृतकाल' है। देश वासियों को बधाई एवं आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी। 

 उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 17 देशों के सहयोग से राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया है। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास है। इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।'

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss