Monday, November 02, 2026
BREAKING
• 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर 'एकता के लिए योग' को बढ़ावा दिया • प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया • पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026

उत्तर प्रदेश

स्वस्थ उत्तर प्रदेश के लिए आयोजित होंगे 1.72 लाख से अधिक आरोग्य मेले

August 08, 2024 07:56 AM

- योगी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में बड़े पैमाने पर लगाएगी आरोग्य मेला

 - हर माह 13 से 16 हजार आरोग्य मेले लगाने का लक्ष्य

 - प्रत्येक रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे आरोग्य मेले

 - प्रदेश के 3388 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाएंगे आरोग्य मेले

 - ओपीडी, टीबी, डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया और कुष्ठ रोगों का होगा उपचार

 - जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का भी होगा वितरण

 - कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण करते हुए उनके उपचार की होगी व्यवस्था

 लखनऊ, 07 अगस्त। योगी सरकार प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प से लेकर सुपर स्पेशियल्टी अस्पतालों के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से बड़ी आबादी को लाभान्वित किया गया है। इन प्रयासों में सबसे महत्वपूर्ण पहल 'आरोग्य मेला' को अगले एक साल तक बड़े पैमाने पर आयोजित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। इसके बाद विभाग अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1 लाख 72 हजार से अधिक 'आरोग्य मेला' का आयोजन करेगा। ये मेले प्रदेश के तीन हजार से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जाएंगे।

 आरोग्य मेलों में मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के 3,388 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। हर माह कुल 13 से 16 हजार आरोग्य मेलों का आयोजन होगा। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के साथ ही टीबी, डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया और कुष्ठ जैसे रोगों के होगा इलाज और इनसे संबंधित स्वास्थ्य परामर्श दिए जाएंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श तथा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही पूर्ण टीकाकरण परामर्श भी दिया जाएगा। यही नहीं बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी और सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण करते हुए उनके उपचार के लिए समुचित कार्रवाई की जाएगी।

 किस माह में आयोजित होंगे कितने आरोग्य मेले

योगी सरकार अगस्त 2024 से जुलाई 25 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,76,176 आरोग्य मेलों का आयोजन करेगी। इनमें इस वर्ष अगस्त में 13,552, सितंबर में 16,940,  अक्टूबर में 13,552, नवंबर में 13,552 और दिसंबर में 16,940 आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 2025 में जनवरी माह में 13,552, फरवरी में 13,552, मार्च में 16,940, अप्रैल में 13,552, मई में 13,552, जून में 16,940 और जुलाई में 13,552 आरोग्य मेले आयोजित किये जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss