Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Bangladesh: बांग्लादेश में लागू होगा सैन्य शासन? सेना को मिली मजिस्ट्रेट की पावर, गिरफ्तारी से लेकर गोली मारने का अधिकार

September 19, 2024 08:27 AM

सिटी दर्पण

ढाका, 18 सितंबर:

बांग्लादेश में सैन्य शासन की आहट बढ़ती जा रही है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार देश में अराजकता को रोकने में नाकाम हो चुकी है। इस बीच अंतरिम सरकार ने तत्काल प्रभाव से पूरे देश में सेना को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां दे दी हैं। मंगलवार को बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय ने इस बारे में गजट अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार सेना के अधिकारी अगले 60 दिनों के लिए पूरे बांग्लादेश में जिला मजिस्ट्रेटों की देखरेख में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर सकेंगे। लोक प्रशासन मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश 'पूरे बांग्लादेश' में लागू है।

सेना को गोली मारने का अधिकार

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट डेली स्टार से अंतरिम सरकार एक सलाहकार ने कहा कि मजिस्ट्रेटी शक्ति मिलने के बाद सेना के अधिकारी के पास लोगों को गिरफ्तार करने और उन्हें हिरासत में लेने का अधिकार होगा। आत्मरक्षा या अधिक जरूरत पड़ने पर अधिकारी गोली भी चला सकता है। सरकार में कानून सलाहकार आसिफ नजरुल ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा हम कई जगहों पर विध्वंसक गतिविधियों और स्थिति को बाधित होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने औद्योगित क्षेत्रों पर खासतौर से जोर दिया और कहा कि स्थिति को देखते हुए सेना के जवानों को मजिस्ट्रेट की शक्ति दी गई है।नजरुल ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि सेना के जवान इस अधिकार का दुरुपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने डेली स्टार से कहा कि एक बार स्थिति सुधर जाए तो सेना के जवानों को मजिस्ट्रेट की शक्ति रखने की जरूरत नहीं रहेगी। डेली स्टार से एक सलाहकार ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पुलिस अभी तक ठीक से काम नहीं कर पा रही है। सेना की टीम के साथ मजिस्ट्रेट न होने से स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है।

स्थिति संभालने में नाकाम पुलिस

सलाहकार ने स्वीकार किया कि यह एक असामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सेना के अधिकारियों को यह शक्ति सरकार की तरफ से दी गई है। हालांकि, बांग्लादेश में कई बार मॉर्शल लॉ लागू रहा है लेकिन तब सैन्य अधिकारियों को डिफॉल्ट रूप से यह शक्ति हासिल होती थी। 5 अगस्त को शेख हसीना के जाने के बाद से बांग्लादेश में अराजकता का माहौल है। पुलिस पर बड़ी संख्या में हमले किए गए। थानों और पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस वालों को जान बचाने के लिए वर्दी छोड़कर छिपना पड़ा था। बांग्लादेश पुलिस सूत्रों के अनुसार, 664 में से 450 पुलिस स्टेशनों पर हमला किया गया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss