Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

युवा संगम फेज़ VI के तहत कर्नाटक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की समृद्ध विरासत, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और शैक्षिक उत्कृष्टता का अन्वेषण किया

June 16, 2026 08:54 AM

प्रतिनिधियों की मेज़बानी एमएनआईटी जयपुर ने किया; प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात की 

युवा संगम फेज़ VI के तहतकर्नाटक के प्रतिनिधिमंडल नेजिसका नेतृत्व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) धारवाड़ ने कियाराजस्थान का एक शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण पूरा किया। इसका आयोजन मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटीजयपुर ने किया। प्रतिभागियों को राज्य की जीवंत परंपराएँविरासत और शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराया गया। यह यात्रा पिछले शुक्रवार (12 जून 2026) को समाप्त हुई।

यात्रा की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही की इस प्रतिनिधिमंडल की राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े से लोक भवन, जयपुर में मंगलवार (9 जून 2026) को मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रतिभागियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपनाने, राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान देने और राष्ट्रीय एकता के राजदूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव मजबूत करने और क्षेत्रों के बीच पारस्परिक समझ बढ़ाने में युवाओं की संलग्नता के महत्त्व पर ज़ोर दिया। इस भ्रमण सत्र ने नेतृत्व, लोक सेवा और भारत के भविष्य को आकार देने में युवा नागरिकों की भूमिका पर मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान किए।

अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधियों ने राजस्थान के कई प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया और राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य भव्यता और जीवंत परंपराओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय कलाकारों से संवाद और पारंपरिक शिल्प तथा स्थानीय कला रूपों के संपर्क के माध्यम से राजस्थान की विशिष्ट लोक संस्कृति का अनुभव किया।

प्रतिनिधिमंडल ने एमएनआईटी जयपुर के शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों से संवाद किया।

इन दौरों ने चल रही नवाचार परियोजनाओं, अनुसंधान पहलों, उद्यमशीलता गतिविधियों और विज्ञान व प्रौद्योगिकी में प्रगति को समझने का अवसर प्रदान किया। प्रतिभागियों ने विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया, जिससे शैक्षणिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।

अनुभवात्मक शिक्षा के हिस्से के रूप में, प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के विभिन्न विकासात्मक और अवसंरचनात्मक स्थलों का भी अवलोकन किया, जिससे उन्हें शहरी विकास, सतत प्रथाओं, पर्यटन संवर्धन और लोक प्रशासन में राज्य की उपलब्धियों की जानकारी मिली।

उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम फेज़ VI पहल लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना और देश के युवाओं के बीच जन-जन संपर्क को मजबूत करना है।

यह कार्यक्रम 22 जोड़ीबद्ध राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार परिदृश्यों और विकासात्मक पहलों से जुड़ने के अवसर प्रदान करता है, जिससे विविधता में एकता की भावना और गहरी होती है।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss