Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

युवा संगम चरण-6 के तहत बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की समृद्ध विरासत, सुशासन और शहरी नियोजन की उत्कृष्टता को जाना

June 16, 2026 08:53 AM

युवा संगम चरण-6 कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब का दौरा किया। यह यात्रा गत शनिवार (13 जून, 2026) को संपन्न हुई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने पंजाब की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने के उद्देश्य से यह दौरा किया, जिसकी मेजबानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने की।

प्रतिनिधिमंडल ने गत बुधवार (10 जून, 2026) को चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रतिभागियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपनाने, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश के भविष्य के निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सौहार्द बढ़ाने में युवाओं की भूमिका के महत्व पर बल दिया। इस संवाद के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व, लोक सेवा और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए।

अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब और चंडीगढ़ के कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, शहरी नियोजन की उपलब्धियों और ऐतिहासिक महत्व को निकटता से जाना। प्रतिभागियों ने चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील का भी दौरा किया, जो शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसके नियोजित विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। इस यात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों को प्राकृतिक सौंदर्य, शहरी डिजाइन और सार्वजनिक स्थलों के संतुलित समन्वय को समझने का अवसर मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने सतलुज नदी के किनारे स्थित रोपड़ (रूपनगर) के ऐतिहासिक हड़प्पा पुरातात्विक स्थल का भी भ्रमण किया। इस स्थल ने प्रतिभागियों को देश की प्राचीन सभ्यता और पुरातात्विक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने शहीद भगत सिंह के पैतृक घर का भी दौरा किया।

 

युवा संगम के अंतर्गत व्यावहारिक शिक्षण गतिविधियों के तहत प्रतिभागियों ने चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-17 प्लाजा और अन्य प्रमुख शहरी स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें भारत के प्रथम नियोजित शहर के विकास की परिकल्पना और नियोजन सिद्धांतों को समझने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने देखा कि किस प्रकार बेहतर शहरी डिजाइन, सार्वजनिक अवसंरचना और नागरिक सुविधाएं सतत एवं समावेशी विकास में योगदान देती हैं।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम चरण-6 पहल की शुरुआत देश के युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और आपसी संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से की है। यह कार्यक्रम 22 युग्मित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार से जुड़ी पहलों और विकास कार्यक्रमों को जानने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से युवाओं में ‘विविधता में एकता’ की भावना के प्रति समझ और सम्मान को और मजबूत किया जा रहा है।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss