♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा, जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके दैनिक कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सम्मान प्राप्ति के योग हैं।
♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि के विद्यार्थियों को करियर से जुड़े बड़े निर्णय आज टालने चाहिए। उधार दिया धन लौटाने में मुश्किल आ सकती है। नींद में कमी के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। नवविवाहितों को कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आर्थिक मोर्चे पर मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। संतान के प्रति स्नेहिल व्यवहार रखें। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी बदलने का विचार बनेगा। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। पुराने दोस्तों के साथ पार्टी का भी योग है।
♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करेंगे। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, सरकारी कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, जिसे आप बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के जातक पिता के व्यवहार से थोड़े दुखी हो सकते हैं। प्रेमी से आज वादा करने से बचें। धर्म-कर्म में दिखावे से दूर रहें। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि वालों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपमान जैसी स्थिति बन सकती है। घरेलू माहौल भी मनोनुकूल नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें।
♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि के जातकों का मार्गदर्शन दूसरों के लिए लाभकारी रहेगा। साझेदारी में नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। महिलाएं आज विशेष प्रशंसा प्राप्त करेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यों में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। व्यवसाय में बड़ा निवेश करना पड़ सकता है। अपेक्षित लोग धोखा दे सकते हैं, इसलिए व्यवहारिक निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का योग बन रहा है।
♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के लोगों को आज अत्यधिक भागदौड़ से बचना चाहिए। सरकारी कामों में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि के जातकों को दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है। करियर को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। स्वभाव में उदारता आपको परिवार में प्रिय बनाएगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों के दाम्पत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। सोशल मीडिया से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुके कार्यों में तेजी आएगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से सफलता मिलेगी। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा।
♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातक आज धन संबंधी मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मुश्किल समय में मित्र सहायक सिद्ध होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संपत्ति विवादों में उलझाव संभव है। कुल मिलाकर दिन सामान्य फलदायक रहेगा। दूसरों के हितों का भी ध्यान रखें।