♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)
कार्यस्थल पर गलतियों की पुनरावृत्ति से बचें। यात्रा के दौरान असुविधाएं हो सकती हैं। आक्रामक व्यवहार आपके बनते कार्य बिगाड़ सकता है। जीवनसाथी के विचारों को गंभीरता से सुनें, संवादहीनता से तनाव बढ़ सकता है।
♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपके कार्यों में सफलता सुनिश्चित है। जीवनसाथी से कोई खास तोहफा मिल सकता है। निजी क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में आकर्षक छूट मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग बना रहेगा।
♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी देरी संभव है। धन उधार देने से बचें। परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें। पारिवारिक विवाद की संभावना है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। सरकारी कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। विवादित मामलों से दूरी बनाए रखें। सेहत बेहतर रहेगी। व्यवसाय में गुणवत्ता सुधारने के अवसर प्राप्त होंगे।
♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
विदेश व्यापार के अवसर बन सकते हैं। परिजनों संग गंभीर विषयों पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहेंगे। विरोधियों के बीच भी सम्मान मिलेगा।
♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम विवाह के मामलों में पारिवारिक बातचीत संभव है। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका रह सकती है। जीवनसाथी संग पर्यटन का आनंद लेंगे। संतान की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी।
♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)
पुरानी गलतियों से सीखने का समय है। सहकर्मियों से मधुर व्यवहार रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। गलत सलाह से व्यापार में नुकसान हो सकता है।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। अनावश्यक बोलने से बचें। फिजूलखर्ची से बजट गड़बड़ा सकता है। अनचाही समस्याओं से बचने के लिए दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मतभेदों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।
♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
दूसरों के मामलों से दूरी बनाएं। छात्रों के लिए समय शुभ है। करियर के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। उदार स्वभाव से परिवार में सम्मान मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे, पर जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी से विवाद संभव है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
नये संपर्क स्थापित होंगे। पड़ोसियों से रिश्तों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से मतभेद संभव है। दवाओं का उपयोग सतर्कता से करें। व्यापार में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें।
♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेमी को उपहार देने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस रहेगा।