🔮 मेष राशि (Aries)
कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। माइग्रेन के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है।
🛫 वृषभ राशि (Taurus)
व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक जीवन में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आप मन लगायेंगे।
💼 मिथुन राशि (Gemini)
आपके व्यवहार में गम्भीरता की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी और इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
🏠 कर्क राशि (Cancer)
आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। रुके हुये सरकारी कार्य आज पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरञ्जन सम्बन्धी कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं इसीलिये आज नये काम की शुरूआत न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में आज आपको नहीं फँसना चाहिये। अजनबी लोगों पर सहसा विश्वास न करें।
🌾 कन्या राशि (Virgo)
आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।
⚖️ तुला राशि (Libra)
किसी तरह के सम्पत्ति विवाद पुनः उभर के आ सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप वही काम करना पसन्द करेंगे जो आपका शौक बन गया हो। समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना हितकर होगा। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है।
🎯 धनु राशि (Sagittarius)
आज अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने से बचें। लेन-देन में की गयी जल्दबाज़ी आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकती है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ सकती है लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। आज अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। बच्चों को त्वचा में कुछ समस्या हो सकती है।
🏢 मकर राशि (Capricorn)
व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलने की सम्भावना बन रही है। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। विवेकपूर्ण कार्य करना लाभकारी होगा। मांगलिक उत्सवों में भाग ले सकते हैं।
💧 कुंभ राशि (Aquarius)
बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। आवश्यक वस्तुयें गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिये। गर्मी की वजह से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
🐟 मीन राशि (Pisces)
व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बन्धुओं के बीच आत्मीयता का भाव बढ़ेगा। कला और संगीत में आप काफी रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नये अनुभव मिलेंगे। मित्रों से आपको कुछ उपहार मिल सकता है।