🔮 मेष (Aries):
आज धार्मिक आयोजनों में भागीदारी संभव है। समय पर कार्य पूरे होने से संतोष मिलेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर बनाए रखें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।
🔮 वृषभ (Taurus):
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन कार्यस्थल पर तालमेल की चुनौती हो सकती है। दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। विवादों से दूरी रखें और अप्रमाणित जानकारी साझा न करें।
🔮 मिथुन (Gemini):
व्यापार में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पर्यटन या छुट्टी की योजना बन सकती है। परिवार में किसी मेहमान का आगमन संभव है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
🔮 कर्क (Cancer):
कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। अनावश्यक प्रतिक्रियाओं से बचें। गुस्सा काबू में रखें। मन में उलझनें रह सकती हैं। किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
🔮 सिंह (Leo):
कारोबारी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नये व्यापार की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। कोई लंबित कार्य शाम तक पूरा हो सकता है।
🔮 कन्या (Virgo):
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शेयर बाजार से मुनाफा संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
🔮 तुला (Libra):
नया कार्य प्रारंभ करने का अच्छा समय है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई मित्रता हो सकती है। लोन चुकाने के लिए उचित समय है।
🔮 वृश्चिक (Scorpio):
व्यक्तिगत जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। महिलाओं को पारिवारिक चिंताएं रह सकती हैं। अनुसंधान व विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
🔮 धनु (Sagittarius):
दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नए व्यापारिक समझौते संभव हैं। सामाजिक उत्सवों में भागीदारी हो सकती है। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
🔮 मकर (Capricorn):
नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें। छात्र करियर को लेकर मार्गदर्शन लें। उच्चाधिकारियों से सकारात्मक व्यवहार मिलेगा।
🔮 कुंभ (Aquarius):
नये व्यापार में साझेदारी के योग हैं। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर सोच-विचार करेंगे। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
🔮 मीन (Pisces):
सरकारी कर्मचारियों को आज थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक संगति से दूर रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें।