♈ मेष राशि (Aries)
आज वैवाहिक जीवन में कुछ खटपट संभव है। धैर्य और संवाद से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। जोड़ों या घुटनों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी असंतुष्ट हो सकते हैं, अतः व्यवहार में संयम रखें। खर्चों पर काबू रखना जरूरी होगा।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन और ऊर्जा बनी रहेगी। नई नौकरी की शुरुआत संभव है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाओं में आर्थिक निवेश हो सकता है।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की संभावना बन रही है। आज कर्ज लेने से बचें और पुरानी बातों को तूल न दें। कार्य पर ध्यान केंद्रित करना लाभकारी रहेगा।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज आपके परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से गर्व होगा। प्रेम-संबंधों में भावनाओं को साझा करें। सभी कार्यों को एकाग्रता से पूरा करने की सलाह है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
♌ सिंह राशि (Leo)
व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन की संभावना है, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी पर अंधविश्वास न करें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। पारिवारिक तनाव कम होगा।
♍ कन्या राशि (Virgo)
परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से धन लाभ हो सकता है। जटिल विषयों को चतुराई से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और शुभ समाचार मिल सकते हैं।
♎ तुला राशि (Libra)
दिनचर्या थोड़ी अनियमित रह सकती है। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। अपने विचारों में लचीलापन रखें। आज अपनी समझदारी से निर्णय लें। अपेक्षाएं सीमित रखें ताकि निराशा से बच सकें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यवसाय में भाग्य आपके साथ है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। आत्मविश्वास के बल पर आप प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
व्यवसायियों को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। प्रेम मामलों में अधिक भावुक न बनें। नेत्रों से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर सामना करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की बातें चुभ सकती हैं।
♑ मकर राशि (Capricorn)
पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव कम होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। डिजिटल या ऑनलाइन व्यवसाय में सफलता की उम्मीद है। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। मित्रों संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
यदि किसी नकारात्मक आदत से जूझ रहे हैं तो आज सावधान रहें। थकान महसूस हो सकती है, नींद पूरी लें। परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। अवसरों को गंभीरता से लें। व्यापार में लाभ के बावजूद आत्मसंतोष की कमी रह सकती है।
♓ मीन राशि (Pisces)
आज आप बुद्धिजीवी वर्ग में सराहना के पात्र बनेंगे। अचानक मिले अवसर उत्साहित करेंगे। व्यापार में बड़ा निवेश संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े निर्णयों के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में परिस्थितियाँ पक्ष में रहेंगी।