🌟 मेष राशि (Aries)
आज आपके आलोचक आपके समर्थक बन सकते हैं। नया मकान खरीदने या पैतृक संपत्ति को लेकर गंभीर निर्णय लेने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आपकी कार्यनिष्ठा की सराहना होगी। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
🌟 वृषभ राशि (Taurus)
विदेश में काम कर रहे लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। लंबे समय से रुके व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव का विचार आएगा। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। समय के साथ व्यवहार में लचीलापन लाना होगा।
🌟 मिथुन राशि (Gemini)
आज उधार देने या लेने से बचें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। दांपत्य जीवन को समय दें। रक्तचाप व किडनी की समस्याओं से पीड़ितों को सतर्क रहना चाहिए। विवाह को लेकर तनाव रह सकता है।
🌟 कर्क राशि (Cancer)
प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। घर में मित्रों का आगमन होगा। विवाह संबंधित चर्चाएं सकारात्मक दिशा में बढ़ेंगी।
🌟 सिंह राशि (Leo)
कड़ी मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं में लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति से सतर्क रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
🌟 कन्या राशि (Virgo)
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। वरिष्ठों से असंतोष मिल सकता है, परंतु अपने पसंदीदा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करें।
🌟 तुला राशि (Libra)
घरेलू विवाद से मन अशांत रह सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। खराब आदतों पर जल्द नियंत्रण करें। वाहन खरीदने की संभावना है।
🌟 वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यशैली में सुधार का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में मुनाफा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे। व्यापार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। बच्चों के लिए योजनाएं बना सकते हैं।
🌟 धनु राशि (Sagittarius)
वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में मन नहीं लगेगा। कमीशन के कार्यों में घाटा हो सकता है। नए व्यापार में धन की कमी महसूस हो सकती है। अनैतिक संबंधों और विवादों से दूर रहें।
🌟 मकर राशि (Capricorn)
आज आप धन संचय की दिशा में सोचेंगे। परिश्रम का फल मिलेगा। घर से कार्य करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से अनबन हो सकती है। दूसरों के कार्यों में दखल न दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
🌟 कुंभ राशि (Aquarius)
जीवनसाथी से संबंध मधुर बनाए रखें। उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। गलत संगत से हानि हो सकती है। व्यक्तिगत बातों को साझा न करें। सरकारी मामलों में अड़चनें आ सकती हैं।
🌟 मीन राशि (Pisces)
कानूनी उलझनों से राहत मिलेगी। लंबित मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयोगों से कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।