Wednesday, July 16, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 जुलाई, 2025

July 15, 2025 11:32 PM

🔴 मेष (Aries):
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष में किसी परेशानी की सम्भावना है। निर्णय लेते समय विवेक से काम लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सिरदर्द या माइग्रेन के मरीज भोजन और नींद में लापरवाही न करें।

🔴 वृषभ (Taurus):
व्यवसाय में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आय के नये स्रोत बन सकते हैं, परंतु साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

🔴 मिथुन (Gemini):
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आर्थिक अड़चनें दूर होंगी। व्यापार में नये मौके प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्लेषण का दिन रहेगा। मानसिक तनाव समाप्त होने की सम्भावना है।

🔴 कर्क (Cancer):
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, खासकर यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है। गरिष्ठ भोजन से बचें, वरना पेट और कमर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद की आशंका है, संयम बरतें।

🔴 सिंह (Leo):
विज्ञान या तकनीक से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में एकरसता महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखें।

🔴 कन्या (Virgo):
आय में वृद्धि होगी और संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पुराने रोग उभर सकते हैं, सतर्क रहें।

🔴 तुला (Libra):
विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहना होगा, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण वार्तालाप सम्भव है।

🔴 वृश्चिक (Scorpio):
नई नौकरी या करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे। दिनचर्या अनुशासित रहेगी। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन मन में असमंजस रह सकता है।

🔴 धनु (Sagittarius):
नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। संतान की प्रगति आपको खुशी देगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

🔴 मकर (Capricorn):
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संभलकर बोलना चाहिये। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि खर्चों की अधिकता निराश कर सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

🔴 कुंभ (Aquarius):
अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। ससुराल से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

🔴 मीन (Pisces):
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं। कटु शब्दों से परहेज करें। ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता बनाये रखें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss