🔴 मेष (Aries)
आज परिवार के साथ बिताया गया समय आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा। करियर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाला रहेगा।
🔴 वृषभ (Taurus)
विदेशी संपर्कों से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य में गले की समस्या हल्की परेशान कर सकती है। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। व्यापार विस्तार के लिए नए उपाय अपनाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
🔴 मिथुन (Gemini)
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक दायित्वों को निभाने में सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार होगा, हालांकि दिनभर की व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है।
🔴 कर्क (Cancer)
बड़े निर्णय लेते समय विवेक से काम लें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। मसालेदार भोजन से परहेज करें, त्वचा संबंधित परेशानी हो सकती है। किसी कीमती वस्तु के गुम होने की आशंका है, सतर्क रहें।
🔴 सिंह (Leo)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मिलना सुखद रहेगा। पीठ या शरीर दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके टैलेंट की सराहना होगी। बौद्धिक व्यक्तियों से मुलाकात आपके विचारों को समृद्ध करेगी।
🔴 कन्या (Virgo)
व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। नींद पूरी लेना जरूरी है। किसी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन बड़ों का मार्गदर्शन समाधान देगा। नौकरीपेशा लोग करियर में बदलाव का मन बना सकते हैं।
🔴 तुला (Libra)
घर में मेहमानों का आगमन संभव है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको राहत मिल सकती है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। तकनीकी कार्यों में रुचि और नवाचार देखने को मिलेगा।
🔴 वृश्चिक (Scorpio)
वर्तमान प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। मेहमानों पर खर्च संभव है। किसी नई शुरुआत के लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
🔴 धनु (Sagittarius)
आप धार्मिक कार्यों में रुचि दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को कम परिश्रम में अच्छा फल मिलेगा। पूर्व के अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे।
🔴 मकर (Capricorn)
जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में मुनाफा होगा। नवविवाहितों के लिए दिन खास हो सकता है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। रेस्टोरेंट या खाने-पीने से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
🔴 कुंभ (Aquarius)
विवाह संबंधी अटके मामलों में समाधान मिल सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी थकान भरी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई में उल्लेखनीय सुधार होगा। विश्वसनीय लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
🔴 मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के लिहाज से इम्युनिटी मजबूत करें और हाइड्रेटेड रहें। दांपत्य जीवन में मतभेद की सम्भावना है। एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। करीबी से टकराव की स्थिति बन सकती है।