♈ मेष (Aries)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें।
♉ वृषभ (Taurus)
अच्छे लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे।
♊ मिथुन (Gemini)
अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। बारिश के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें। भूतकाल की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा।
♌ सिंह (Leo)
महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।
♍ कन्या (Virgo)
विदेश में रहने वाले परिजनों की चिन्ता हो सकती है। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। जॉब में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा।
♎ तुला (Libra)
आज आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। उच्चशिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। आज अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नये रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
♑ मकर (Capricorn)
मन में नये काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फँसे रहेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। सन्तान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर अधिक खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें।
♓ मीन (Pisces)
तकनीकी के प्रति आप आज थोड़े शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें।