♈ मेष (Aries)
व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के नये स्रोत खुल सकते हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा, वहीं अविवाहित लड़कियों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यशैली में आवश्यक सुधार करने का यह सही समय है।
♉ वृषभ (Taurus)
परिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ रहेगी। घर के बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांचक है, पर्यटन की योजना बना सकते हैं। सुबह तनाव रहेगा, लेकिन शाम तक मूड शांत हो जाएगा। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए कार्यभार में कमी होगी। व्यापार में नए विचार बार-बार मन में आएंगे। साहित्य और दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं के प्रति सतर्क और जागरूक रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
मनोबल ऊंचा रहेगा, लेकिन धन की कमी से कुछ काम अटक सकते हैं। विद्वानों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी आ सकती है। नए विषयों का ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे।
♌ सिंह (Leo)
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे से बचें। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।
♍ कन्या (Virgo)
कुछ कार्यों को लेकर परिजन नाराज हो सकते हैं, इसलिए विवाद से बचें। जरूरतमंदों की मदद के लिए आर्थिक सहायता करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कोई धोखा दे सकता है।
♎ तुला (Libra)
जीवनसाथी आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेगा। किसी पारिवारिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। वैचारिक तनाव से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें। व्यापार में बड़ी योजनाओं से फिलहाल बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले सलाह जरूर लें।
♐ धनु (Sagittarius)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोकप्रियता बढ़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संगीत, मनोरंजन और वेब सीरीज का आनंद लेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। इंटरव्यू में सफलता की संभावना है।
♑ मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश में नौकरी या व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपके प्रति वफादार रहेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। वाणी में मधुरता रहेगी। अध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नए प्रोजेक्ट्स के प्रति उत्साहित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें।
♓ मीन (Pisces)
थकान और कमजोरी महसूस होगी। बेवजह विवादों से बचें। सभी कार्य धैर्यपूर्वक करें। लेन-देन में लापरवाही आर्थिक नुकसान दे सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा, जिससे कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा में कठिनाइयाँ आ सकती हैं।