♈ मेष (Aries)
आज आप छोटी छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार करने वालों के लिए लाभकारी दिन है। लोग आप पर विश्वास जताएंगे। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भाग्य आपका साथ देगा।
♉ वृषभ (Taurus)
अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण अवसर सामने हैं, इसलिए लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
♊ मिथुन (Gemini)
आज आप हर्ष और उल्लास से भरे रहेंगे। दोस्तों से लंबी बातचीत हो सकती है। कार्यकुशलता बढ़ेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। व्यवसाय में सबकुछ आपके अनुसार चलता दिखेगा, जिससे आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा।
♋ कर्क (Cancer)
जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। नशे से दूरी बनाएँ। दांपत्य संबंधों को समय दें। अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सहकर्मियों से किसी बात पर मतभेद संभव हैं।
♌ सिंह (Leo)
धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च करना पड़ सकता है। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या (Virgo)
व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस करेंगे। नया घर खरीदने या संपत्ति में निवेश के योग हैं। जीवनसाथी की राय आपके लिए लाभकारी साबित होगी। दूसरों की बातों को अनावश्यक महत्व न दें।
♎ तुला (Libra)
पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। लोग आपके बारे में नकारात्मक राय बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से बचें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। विरोधी पक्ष अचानक सक्रिय हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
अपनी निजी समस्याओं को किसी से साझा न करें। रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। मान-सम्मान की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी, लेकिन किसी कारणवश मन पूर्णतः संतुष्ट नहीं होगा।
♐ धनु (Sagittarius)
हर परिस्थिति में मन शांत रखें। घर का माहौल आनंददायक रहेगा। जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाएंगे। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है। जीवनसाथी अच्छे मित्र की तरह सहयोग करेगा। उनसे अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
रचनात्मकता में वृद्धि होगी। मन का भय समाप्त होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के प्रति सम्मान का भाव प्रबल होगा। किसी बड़ी समस्या का हल निकलने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
गृह-निर्माण कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। मित्रों की राय को गंभीरता से लें। संतान से जुड़ी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं।
♓ मीन (Pisces)
नया कार्य शुरू करने से बचें। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है। योग-प्राणायाम से राहत मिलेगी। निजी रिश्तों के प्रति गंभीर रहें। काम न बनने पर मन निराश हो सकता है।