♈ मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की खूब सराहना होगी। हालांकि घर-परिवार में लोग आपकी बातों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। मार्केटिंग या प्रमोशन से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
♉ वृषभ (Taurus)
आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा सोचने की आदत से काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलित निर्णय लें। बच्चों को डांटने के बजाय समझाने का प्रयास करें। बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम या बुखार परेशान कर सकता है।
♊ मिथुन (Gemini)
आज अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा। नया वाहन खरीदने की संभावना है। भोग-विलास का आनंद मिलेगा। देवस्थल की यात्रा का योग बन रहा है।
♋ कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लंबी दूरी की यात्रा टालें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
♌ सिंह (Leo)
आज समाज में आपका सम्मान और बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। नए आय स्रोत सामने आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ संभव है। शत्रु पराजित होंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
♍ कन्या (Virgo)
कार्यक्षेत्र की जटिलताओं को दूर करने में मेहनत करनी होगी। अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। पारिवारिक माहौल प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
♎ तुला (Libra)
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि दिखावे के कारण नुकसान हो सकता है। व्यापार में प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क लाभदायक होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल मिलेगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
वैवाहिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। नए सहयोगियों से सावधान रहें। शेयर बाजार में बड़ा निवेश न करें। गर्मी और उमस से सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। बेवजह घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा।
♐ धनु (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की आलोचना होगी। कानूनी मामलों में जीत की संभावना है। अपनों की सलाह को महत्व दें। परिवार के छोटे बच्चे खुश रहेंगे। मन में अनेक विचार आएंगे, जिससे असमंजस हो सकता है।
♑ मकर (Capricorn)
नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
आप अपने लक्ष्यों को लेकर दबाव महसूस करेंगे। सरकारी कार्यों में रुकावटें आएंगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग कम मिलेगा। किसी भी काम से पहले मित्रों से राय लेना उचित रहेगा। विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं।
♓ मीन (Pisces)
नए व्यावसायिक समझौते करते समय दस्तावेज ध्यान से जांचें। आप दूसरों की मदद करने को तत्पर रहेंगे, लेकिन धोखे की संभावना भी है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम पर निगाह रखेंगे। रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।