♈ मेष (Aries)
आज किसी से बहस से बचना बेहतर होगा, वरना अनावश्यक तनाव झेलना पड़ सकता है। सहकर्मी आपके काम में सहयोग करेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई आपसे धन उधार मांग सकता है। माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
♉ वृषभ (Taurus)
करियर से जुड़ा तनाव धीरे-धीरे कम होगा। पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। परिस्थितियां थोड़ी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप उनसे सीखने की कोशिश करेंगे। गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे।
♊ मिथुन (Gemini)
दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। पूर्व में दिया गया उधार वापस मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं। पुराने कर्ज को चुकाने में कठिनाई होगी। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। सिरदर्द और थकान परेशान कर सकती है।
♋ कर्क (Cancer)
नौकरी में बदलाव की संभावनाएं हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आपकी निष्ठा से लोग प्रभावित होंगे। कार्यस्थल पर दबाव कम होगा। जीवनशैली में सुधार की ओर आप कदम बढ़ा सकते हैं।
♌ सिंह (Leo)
कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। तकनीकी विषयों पर ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
♍ कन्या (Virgo)
कानूनी मामलों में रुकावट आ सकती है। आय में कमी की संभावना है। किसी बड़े निवेश में सतर्क रहें। विद्यार्थी करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। घर में किसी वस्तु के खराब होने के योग हैं।
♎ तुला (Libra)
करियर से संबंधित दिक्कत आ सकती है। बिना मांगे सलाह न दें। सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अनुकूल समय है। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कठोर भाषा का प्रयोग न करें। मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। आय के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों की देखभाल पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
आज आप शांत स्वभाव बनाए रखेंगे। आर्थिक दिक्कतें कम होंगी। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। विचारशील लोगों से संबंध मजबूत होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह कारोबार में लाभ दिलाएगी। अपनी प्रतिभा का सही उपयोग कर पाएंगे।
♑ मकर (Capricorn)
सर्दी-एलर्जी से परेशानी होगी। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। आपके विचारों की सराहना होगी। कारोबार में रुकावटें आने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम सकती है। मन अशांत रहेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
व्यापार में काम करने के तरीकों में बदलाव लाना होगा। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय सुखद रहेगा।
♓ मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर होंगी। नई नौकरी में आ रही कठिनाइयां कम होंगी। लघु उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। काम में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सफल रहेगा। बढ़ते खर्चों पर आप काबू पा सकेंगे।