♈ मेष (Aries)
आज आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद संभव हैं। दवाइयों का प्रयोग सोच-समझकर करें। बिज़नेस में मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन मेहनत जारी रखें। पड़ोसियों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
♉ वृषभ (Taurus)
दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सभी कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी कोई खास उपहार दे सकते हैं। निजी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। खरीदारी में अच्छी छूट का लाभ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से खुशी प्राप्त होगी। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने का योग है।
♊ मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में एक ही गलती बार-बार न दोहराएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना काम बिगड़ सकता है। करीबी रिश्तों में संवादहीनता हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
♋ कर्क (Cancer)
आज आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है।
♌ सिंह (Leo)
ऑफिस में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। किसी शुभ काम को लेकर मन में संकोच रहेगा। दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। बचत को किसी पॉलिसी में निवेश करने का विचार करेंगे। घर के लिए उपयोगी सामान की खरीदारी संभव है।
♍ कन्या (Virgo)
विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। जीवनसाथी संग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।
♎ तुला (Libra)
आज किसी बहस से दूर रहें। गलत लोगों की सलाह से बिज़नेस को नुकसान हो सकता है। पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। मन में नकारात्मकता बनी रह सकती है। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
नई नौकरी शुरू करने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्रेम विवाह को लेकर चर्चा संभव है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की सफलता से हर्षित रहेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद संभव हैं। अनावश्यक बातचीत से बचें। ज्यादा खर्च से बजट बिगड़ सकता है।
♑ मकर (Capricorn)
बिज़नेस में तकनीकी दिक्कत दूर होगी जिससे राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आपसी मतभेद दूर होंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह होगा। जरूरी कामों में देरी हो सकती है। किसी को पैसे उधार न दें। मनोकामना पूरी होने की संभावना है। परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। रिश्तों में मनमुटाव उभर सकता है।
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में बदलाव संभव है। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।