♈ मेष (Aries)
भूमि या सम्पत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे बनने की सम्भावना है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का सही समय है, कुछ लोग विवाह को लेकर निर्णायक कदम उठा सकते हैं। ज्ञान-वृद्धि और नए कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और आपके संपर्क बढ़ेंगे। बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक संतोष मिलेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज आपकी कही बात किसी को आहत कर सकती है, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। धन का अनावश्यक व्यय सम्भव है। किसी पुराने कार्य से जुड़ी चिंता दूर होगी, लेकिन व्यवसाय में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। आज आप वही काम करेंगे जिसमें दिलचस्पी रखते हैं। परिवार को समय देने के लिए कार्य से छुट्टी भी ले सकते हैं। मानसिक शांति महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
अपनी निजी बातें सबके सामने साझा न करें, इससे मजाक या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पोषण की कमी थकान बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में असमंजस रहेगा। कोई ऐसा कदम न उठाएं जिसका बाद में पछतावा हो।
♌ सिंह (Leo)
आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। जीवनसाथी आपकी देखभाल करेगा। कामकाज की बाधाएँ कम होंगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने के अवसर बन सकते हैं। लोहा व शराब से जुड़े कारोबार में लाभ की प्रबल सम्भावना है।
♍ कन्या (Virgo)
मन में थोड़ी दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए विचारों में संतुलन रखें। कार्य से संतुष्टि नहीं मिलेगी, लेकिन प्रतिस्पर्धी कमजोर पड़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ सूचना की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित और नियंत्रित रहेगी।
♎ तुला (Libra)
कोई ज़रूरी काम अधूरा रह सकता है। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों में कटौती आवश्यक है। अनचाही यात्राओं का बोझ बढ़ सकता है। गूढ़ विषयों या रहस्यमयी ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक स्थिति थोड़ी दबावपूर्ण रह सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मन विचलित हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। नकारात्मक विचार और अनजाना भय परेशान कर सकता है। बुजुर्गों की सेहत की चिंता बनी रहेगी।
♐ धनु (Sagittarius)
कर्मक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। अपने विचार जबरन दूसरों पर न थोपें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। काम की गुणवत्ता को लेकर आप बेहद सतर्क रहेंगे। दांपत्य संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे।
♑ मकर (Capricorn)
आप नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। करियर को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन श्रेष्ठ रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज पेट से संबंधित समस्या, विशेषकर वायु विकार परेशान कर सकता है। नई योजनाएं शुरू करने का अनुकूल समय है। उधार दिया धन वापस मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। भविष्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।
♓ मीन (Pisces)
दिन शुभ नहीं रहेगा। कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक मान-सम्मान को ठेस लगने की आशंका है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी होगी। सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय न गँवाएँ।