♈ मेष (Aries)
व्यापार में किसी बड़े और भरोसेमंद साझेदारी का अवसर मिल सकता है, जो लंबे समय तक लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से मन की बात साझा करने पर बेहतर सुझाव प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में गड़बड़ी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। संतान को लेकर हल्की चिंता बनी रह सकती है।
♉ वृषभ (Taurus)
प्रेम संबंधों में तनाव या गलतफहमी बन सकती है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। अपनी प्रतिभा को तराशने की दिशा में प्रयास करेंगे। मां के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
♊ मिथुन (Gemini)
परिवारजनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। यात्रा के दौरान दिक्कतें आने की संभावना है, इसलिए आवश्यक न हो तो यात्रा टाल दें। बेरोजगार जातकों को नौकरी को लेकर चिंता रह सकती है। सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक विवादों से दूरी बनाएं, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
♋ कर्क (Cancer)
आज अचानक दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने का विचार है तो आज का दिन उपयुक्त है। व्यापारिक समझौते में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी तार्किक सोच की सराहना होगी और बुद्धिमान लोगों का सानिध्य मिलेगा।
♌ सिंह (Leo)
दिन कुल मिलाकर बेहद शुभ रहेगा। वचन देते समय संयम रखें। खानपान में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों का प्रभाव महसूस हो सकता है। निजी नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी संभव है।
♍ कन्या (Virgo)
घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। आराम और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। निजी नौकरी वाले जातकों की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कारोबार में नए प्रयोग करने का उपयुक्त समय है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है।
♎ तुला (Libra)
आर्थिक मामलों को लेकर हल्का तनाव रहेगा, परन्तु गलत रास्तों से बचें। करीबी लोग भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसलिए संवेदनशील विषयों पर चर्चा न करें। छोटी बातों को लेकर मन अशांत हो सकता है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष अनुकूल है। जोड़ों के दर्द और गठिया से राहत मिलेगी। आपका सौम्य व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
कामकाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा। नए व्यावसायिक अनुबंधों के लिए समय उत्तम है। मध्यस्थता से रुके हुए कई मामलों का समाधान मिल सकता है। आपकी तर्कशक्ति दूसरों को भी मार्गदर्शन देगी। पुराने मित्र अचानक मिल सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
अधूरी इच्छाएँ पूरी करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है। दूसरों से तुलना करने की आदत छोड़ें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर बेहद सतर्क रहेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
अधिक सोच-विचार तनाव का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में परिवार की ओर से विरोध सम्भव है। गूढ़ विषयों को लेकर जिज्ञासा बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भरोसे के काम दूसरों पर न छोड़ें।
♓ मीन (Pisces)
व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे। पुराना अटका कार्य पूरा होकर मन शांत रहेगा। बीमार लोगों की तबीयत में सुधार आएगा। कार्य विस्तार के नए मौके प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।