Friday, January 09, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जनवरी, 2026

January 08, 2026 07:16 AM

मेष (Aries):
आज परिवार में शुभ और मांगलिक आयोजनों की चर्चा हो सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी के साथ खुलकर विचार साझा करेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। आपकी वाणी की सराहना होगी। छोटी बातों को तूल देने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

वृषभ (Taurus):
आज खर्च बढ़ सकता है और महंगी खरीदारी के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास के साथ काम आगे बढ़ाएंगे। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मधुमेह से पीड़ित लोग सावधानी रखें। संतान के व्यवहार को लेकर मन थोड़ा व्यथित हो सकता है।

मिथुन (Gemini):
कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अनावश्यक विवाद या गलतफहमी से बदनामी की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। पारिवारिक उलझनें सुलझेंगी।

कर्क (Cancer):
दिनचर्या संतुलित रहेगी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निजी क्षेत्र में काम करने वालों की आय बढ़ सकती है। लंबे समय से रुके काम तेजी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से चली आ रही अनबन दूर होगी।

सिंह (Leo):
कार्यस्थल पर अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। व्यवहार में संयम रखें और वरिष्ठों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन से नया कार्य शुरू करना लाभकारी रहेगा। सर्दी-जुकाम या कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कन्या (Virgo):
घर का माहौल सुखद रहेगा। निर्माण या मरम्मत से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। आपके विचारों को समर्थन मिलेगा। अटकी हुई डील के आगे बढ़ने के संकेत हैं।

तुला (Libra):
व्यवसाय में बड़े बदलाव या नए प्रयोग से बचें। भावनात्मक रूप से असहज महसूस कर सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी की किसी बात से मन आहत हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio):
काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। व्यापार में बड़े अनुबंध मिलने के योग हैं।

धनु (Sagittarius):
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में खर्च करेंगे। लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन फोकस बना रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी बाधा दूर होगी।

मकर (Capricorn):
सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों से बहस से बचें, वरना समय और सम्मान की हानि हो सकती है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius):
व्यापार में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। संकोच के कारण अपनी परेशानी साझा नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल थोड़ा उदासीन रह सकता है। प्रेम संबंधों में फिलहाल गंभीर निर्णय से बचें। अपेक्षाएं सीमित रखें।

मीन (Pisces):
अधूरी योजनाओं को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम अनुकूल रहने के संकेत हैं। कब्ज या गैस की समस्या हो सकती है। अपनी क्षमताओं को सामने लाने के प्रयास सफल होंगे। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss