Saturday, March 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

एजुकेशन

भारत एआई विकसित करने वाले अग्रणी देशों के समूह में शामिल, फोकस प्रसार और निवेश पर लाभ (आरओआई) पर केंद्रित: विश्व आर्थिक फोरम में श्री अश्विनी वैष्णव

January 22, 2026 12:03 AM

एआई की ताकत मॉडल के आकार से नहीं, बल्कि अर्थशास्त्र और उसके प्रभावी उपयोग से आती है: श्री वैष्णव

सरकार 38,000 जीपीयू के माध्यम से किफायती एआई कंप्यूटिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है:  श्री अश्विनी वैष्णव

भारत ने एआई शासन के लिए तकनीकी-कानूनी दृष्टिकोण अपनाया, पूर्वाग्रह और डीपफेक का पता लगाना प्राथमिकता

अर्थव्यवस्था में एआई का प्रसार भारत की रणनीति का केंद्र
 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 20 जनवरी 2026 को दावोस में विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में "एआई पावर प्ले, नो रेफरीज" शीर्षक वाली एक पैनल चर्चा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रति भारत के दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें व्यापक स्तर पर एआई के प्रसार, आर्थिक व्यवहार्यता और तकनीकी-कानूनी शासन पर जोर दिया गया।

श्री वैष्णव ने वैश्विक एआई गठबंधनों और भू-राजनीति से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भारत स्पष्ट रूप से एआई विकसित देशों के अग्रणी समूह में शामिल है। उन्होंने बताया कि एआई ढांचे में पांच स्तर होते हैं – एप्लिकेशन, मॉडल, चिप, अवसंरचना और ऊर्जा; और भारत इन सभी पांचों क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने कहा, " एप्लिकेशन स्तर पर, भारत संभवतः विश्व को सेवाएं प्रदान करने वाला सबसे बड़ा देश होगा।"

उन्होंने कहा कि एआई में निवेश पर प्रतिफल (आरओआई) केवल बहुत बड़े मॉडल बनाने से नहीं, बल्कि उद्यम-स्तर पर उसके उपयोग और उत्पादकता में होने वाले लाभ से आता है। उन्होंने कहा कि लगभग 95 प्रतिशत एआई उपयोग मामलों को 20-50 बिलियन पैरामीटर रेंज के मॉडलों से हल किया जा सकता है, जिनमें से कई मॉडल भारत के पास पहले से ही मौजूद हैं और विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए जा रहे हैं।

श्री वैष्णव ने भू-राजनीति में एआई की भूमिका की चर्चा करते हुए भू-राजनीतिक शक्ति को बहुत बड़े एआई मॉडल के स्वामित्व के साथ बराबर मानने के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मॉडल बंद किए जा सकते हैं और यहां तक कि इनके डेवलपर के लिए आर्थिक संकट भी पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "जिसे मैं पांचवीं औद्योगिक क्रांति कहता हूं, उसकी अर्थव्यवस्था निवेश पर लाभ (आरओआई) - अधिकतम संभव रिटर्न पाने के लिए निम्नतम लागत समाधान लागू करने - से आएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रभावी एआई तैनाती तेजी से सीपीयू, छोटे मॉडल और उभरते कस्टम सिलिकॉन पर निर्भर करने लगी है, जिससे किसी एक देश पर निर्भरता कम होती है और केवल परिमाण के आधार पर एआई के प्रभुत्व की धारणा को चुनौती मिलती है।

श्री वैष्णव ने भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार जीवन और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में एआई के प्रसार को प्रणालीगत तरीके से आगे बढ़ा रही है। जीपीयू की उपलब्धता को एक प्रमुख बाधा बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल अपनाया है, जिसके तहत लगभग 38,000 जीपीयू को एक साझा राष्ट्रीय कंप्यूटिंग सुविधा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह सुविधा सरकार द्वारा समर्थित और सब्सिडी वाली है, जो छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और नवोन्मेषकों को वैश्विक लागत के लगभग एक तिहाई पर किफायती पहुंच प्रदान करती है। उन्होंने भारत की एआई रणनीति के चार स्तंभों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की:

  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से एक साझा कंप्यूटिंग सुविधा केन्द्र
  • सर्वाधिक व्यावहारिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एआई मॉडल का एक निःशुल्क संग्रह
  • 10 मिलियन लोगों को एआई में प्रशिक्षित करने के लिए व्यापक स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रम
  • भारत के आईटी उद्योग को घरेलू और वैश्विक उद्यमों के लिए एआई-संचालित उत्पादकता और दक्षता की ओर अग्रसर होने में सक्षम बनाना।

 

श्री वैष्णव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमन के लिए तकनीकी-कानूनी दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमन केवल कानूनों पर निर्भर नहीं हो सकता, बल्कि इसमें ऐसे तकनीकी उपकरणों का भी सहयोग होना चाहिए जो पूर्वाग्रह और डीपफेक जैसी समस्याओं को कम कर सकें। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, डीपफेक का पता लगाने वाली प्रणालियों की सटीकता इतनी होनी चाहिए कि न्यायालयों में उनकी जांच हो सके।" उन्होंने कहा कि भारत डीपफेक का पता लगाने, पूर्वाग्रह को कम करने और उद्यमों में तैनाती से पहले मॉडलों के उचित अनलर्निंग सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकियां विकसित कर रहा है।

पैनल चर्चा का संचालन इयान ब्रेमर (अध्यक्ष और संस्थापक, यूरेशिया ग्रुप) ने किया और अन्य पैनलिस्टों में ब्रैड स्मिथ (उपाध्यक्ष और अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट), क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (प्रबंध निदेशक, आईएमएफ) और खालिद अल-फलीह (निवेश मंत्री, सऊदी अरब) शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

डॉ. सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की; 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फुटबॉल फॉर स्कूल्स(F4S) कार्यक्रम पूरा हुआ

डॉ. सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की; 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फुटबॉल फॉर स्कूल्स(F4S) कार्यक्रम पूरा हुआ

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 27 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में यूडीआईएसई+ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 27 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में यूडीआईएसई+ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

डीएसटी और बीआईआरएसी ने आईजीएसटीसी रणनीतिक सम्मेोलन 2026 में मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन पर नवोन्मेेष प्रमुख साझेदारी पर ज़ोर दिया

डीएसटी और बीआईआरएसी ने आईजीएसटीसी रणनीतिक सम्मेोलन 2026 में मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन पर नवोन्मेेष प्रमुख साझेदारी पर ज़ोर दिया

भारत और ब्राजील ने पारंपरिक ज्ञान और पेटेंट परीक्षण सहयोग के संरक्षण को मजबूत करने के लिए टीकेडीएल एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने पारंपरिक ज्ञान और पेटेंट परीक्षण सहयोग के संरक्षण को मजबूत करने के लिए टीकेडीएल एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत-स्पेन उच्च शिक्षा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत-स्पेन उच्च शिक्षा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया

शिक्षा मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में

शिक्षा मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में "भारत में एआई का दायरा बढ़ाना" विषय पर एक सत्र का आयोजन किया

शिक्षा मंत्रालय इंडिया ए आई शिखर सम्मेलन में

शिक्षा मंत्रालय इंडिया ए आई शिखर सम्मेलन में " पूशिंग दी फ्रंटियर ऑफ एआई इन इंडिया" नाम से एक विशेष सत्र का आयोजन करेगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले– हर FTA और समझौता राष्ट्रहित में

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले– हर FTA और समझौता राष्ट्रहित में

भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 का समापन शिक्षा में एआई-संचालित परिवर्तन के साझा संकल्प के साथ संपन्न

भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 का समापन शिक्षा में एआई-संचालित परिवर्तन के साझा संकल्प के साथ संपन्न

9वां परीक्षा पे चर्चा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा

9वां परीक्षा पे चर्चा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss